November 7, 2026

सहस्त्रधारा में फिर फटा बादल, भारी बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त…

सहस्त्रधारा में फिर फटा बादल, भारी बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त…

Devendra Uniyal
देहरादून के सहस्त्रधारा में बादल फटने की खबर है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है। जनहानि की सूचना नहीं है। एसडीआरएफ और फायर की टीम में मौके के लिए रवाना हो गई हैं। शहर में भारी बारिश हो रही है। नदी किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा गया है।

रायपुर थानाध्यक्ष गिरीश नेगी ने बताया कि घटना करीब साढ़े 12 से एक बजे के बीच की है, जब आईटी पार्क के पास अचानक बादल फट गया। सूचना मिलते ही तुरंत बड़ी मात्रा में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। इसके बाद एनडीआरएफ व एसडीआरएफ को भी मौके पर बुला लिया गया। फिलहाल स्थिति कंट्रोल में है। अभी तक किसी भी तरह की जनहानि की खबर नहीं है। टीमें बचाव कार्यों में लगातार जुटी हुई हैं। जन सुरक्षा के लिहाज से सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं, सहस्त्रधारा के प्रधान ने बादल फटने की बात कही है।

मसूरी में एक मजदूर की मौत, एक घायल
मसूरी के झड़ीपानी में भारी बारिश से मलबा और बारिश का पानी मजदूरों के आवास के ऊपर आ गया, घटना में एक मजदूर की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल मजदूर को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। शहर कोतवाल संतोष कुंवर ने बताया कि बारिश का पानी और मलबा मजदूरो के कच्चे आवास में आ गया, इससे एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई और एक मजदूर घायल हो गया, घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

वहीं, मसूरी-देहरादून सड़क में कई जगह मलबा आ गया। करीब 9 बजे से मार्ग बंद है। कई वाहन फंसे हुए हैं।जेसीबी मशीन और वन विभाग की टीम सड़क खोलने में जुटी है।

प्रभावित क्षेत्रों में निरीक्षण करने पहुंचे सीएम धामी
प्रशासन के मुताबिक़ अभी तक सात आठ लोगों के लापता होने की सूचना है। सीएम धामी भी प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे हैं।

पुलिस द्वारा कई मार्गों पर यातायात डायवर्ट
डीएम सविन बंसल और एसडीएम कुमकुम जोशी ने राहत कार्यों की कमान संभाली। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ लोनिवि समेत तमाम विभाग मौके पर जुटे हैं। पुलिस द्वारा कई मार्गों पर यातायात डायवर्ट किया गया है।

पुल और सड़कें ध्वस्त

पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी को जोड़ने वाला पुल बह गया, यूनिवर्सिटी ने छुट्टी घोषित की।
प्रेमनगर के पास नंदा की चौकी पर राष्ट्रीय राजमार्ग का एक हिस्सा टूटा।
मसूरी-देहरादून मार्ग, कोल्हुखेत और झड़ीपानी टोल के पास सड़कें टूटीं, पर्यटक और स्थानीय फंसे।

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।

You may have missed