समाज सेवी देवेंद्र उनियाल व गोल्डन लायनेस क्लब मसूरी हिल्स व साथियों द्वारा लगाए गए रक्तदान शिविर में 165 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ
समाज सेवी देवेंद्र उनियाल व गोल्डन क्लब मसूरी हिल्स व साथियों द्वारा लगाए गए रक्तदान शिविर में 165 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ





मसूरी:- Devendra Uniyal
सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र उनियाल व साथियों के नेतृत्व में गोल्डन लायनेस क्लब मसूरी हिल्स के सहयोग से
राधाकृष्ण मंदिर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जिसमें 165 लोगों ने रक्तदान कर महादान में अपनी भूमिका निभाई।
राधाकृष्ण मंदिर में आयोजित रक्तदान शिविर में मंहत इंद्रेश अस्पताल के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उदघाटन व्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल, लायनेस हिल्स अध्यक्ष अनुपम हांडा, सचिव अंबुज अग्रवाल, ममता भाटिया, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, समाजसेवी देवेंन्द्र उनियाल ने रीबन काटकर किया।
शिविर के आयोजक सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र उनियाल ने बताया कि शिविर में गोल्डन लायनेस क्लब मसूरी हिल्स ने सहयोग किया। शिविर में 165 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। कहा की शिविर में बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने रक्तदान किया इसके साथ ही युवाओं में भी भारी उत्साह देखा गया आने वाले समय में स्वास्थ्य कैंप आयोजित किया जाएगा
शिविर में मंहत इंद्रेश अस्पताल के डा. सूरज विश्वकर्मा, अमन रंधावा, अंकुर कुमार, कृष्मा, आकांक्षा, अजीम खान ने रक्तदान में सहयोग किया। इस मौके पर रक्दाताओं को प्रमाण पत्र व मेडल भेंट किए गये.
रक्तदान शिविर में राधा कृष्ण मंदिर समिति के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल और मंदिर समिति
द्वारा दिए गए सहयोग के लिए हम उनका हमेशा आभारी रहेंगे l
इसके साथ ही गोल्डन लायनेस क्लब मसूरी हिल की अध्यक्ष अनुपम,हाडा ,सेक्रेटरी अंबुजा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ममता भाटिया ,पूर्व पालिका अध्यक्ष ओपी उनियाल व्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल, महामंत्री जगजीत कुकरेजा कोषाध्यक्ष नागेंद्र उनियाल गढ़वाल महासभा की अध्यक्ष सुधा झलडीयाल, सुषमा लक्ष्मी उनियाल सीता पवार पुष्पा पडियार नरेंद्र पडियार बबीता मित्तल अनीता सक्सेना यशोदा शर्मा नीलम चौहान राजेश शर्मा राजेश शर्मा गुरुजी, राजेश शर्मा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, पूर्व पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता, शूरवीर भंडारी, सुनील पवार, भगवान सिंह,बिजेंदर पुंडीर ,सुनील सिलवाल, रवि दीपक रावत शहनवाज सुनील उनियाल संजय पुंडीर विकि पुंडीर रविंद्र पुंडीर तरुण नेगी विनोद कंडारी लखपति मल्ल,
नरेश प्रताप मल्ल,रणजीत चौहान आशीष भट्ट प्रदीप भाई गुड मोहन राणा आदित्य पडियार राकेश ठाकुर सुरेश भट्ट लखपत रौथान विनीता गुसाईं, भरत पवार हिम्मत थापली दीपक तेलवाल मकान सिंह महिपाल सिंह प्रमोद सिंह, बबलू मुकेश पीतांबर सेमवाल पुरण जुयाल भूपेंद्र
मल्ल श्याम सुंदर रतुड़ी सहित बड़ी संख्या में युवकों ने प्रतिभाग कियाl
संपादक: देव उनियाल
