November 8, 2026

यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल व पुलिस के बीच तीखी झड़प, 3 घंटे बाधित रहा दून मसूरी मार्ग

Mussoorie
Devendra Uniyal
यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल व पुलिस के बीच तीखी झड़प, 3 घंटे बाधित रहा दून मसूरी मार्ग
: उत्तराखंड में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है केंद्र सरकार यहां लोकतंत्र बहाल करें – संजय डोभाल
: सीएम आवास से लेकर उत्तरकाशी तक करोड़ों का भ्रष्टाचार व्याप्त है, भ्रष्टाचार के मामले में उत्तरकाशी जिला सिरमौर बन चुका है – डोभाल
: पूरे जिले में कानून व्यवस्था ठप है चार दिन से एक पत्रकार गायब है जब चौथा स्तंभ की सुरक्षित नहीं है तो आम जनता कैसे सुरक्षित रहेगी।
: यमुनोत्री मंदिर का सुरक्षात्मक कार्य एक वर्ष के बाद भी शुरू नहीं हो पाया है।

मसूरी – मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रहे यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल व उनके सैकड़ो समर्थकों को प्रशासन पुलिस द्वारा चुनाखाला व कुठाल गेट पर बैरिकेटिंग लगाकर रोक दिया गया। जिससे दून मसूरी मार्ग तीन घंटे तक बंद रहा व 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जाम के कारण मसूरी आ रहे लोगों को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ा।पुलिस द्वारा मार्ग बंद होने का कारण जेसीबी मशीन खराब होना बताया गया था लेकिन इसकी वजह विधायक संजय डोभाल व उनके समर्थकों को सी.एम. आवास का घेराव करने से रोकने के लिए बताया जा रहा है।

विधायक संजय डोभाल व उनके समर्थकों और पुलिस के बीच काफी नोकझोंक भी हुई वही विधायक बैरिकेटिंग हटाकर पैदल आगे निकल गए जिससे वहां मौजूद पुलिस बल के हाथ पांव फूल गए।
यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने बताया कि उन्हें चिन्यालीसौड़ से लेकर रास्ते में कई जगह रोकने का प्रयास किया गया। बताया कि उन्होंने अपनी विधानसभा की पांच सूत्रीय मांगों को लेकर पांच दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री आवास घेरने की घोषणा कर दी थी, लेकिन उन्हें सरकार के इशारे पर साजिशन रोका जा रहा है।
डोभाल ने कहा कि एक आंदोलन राज्य प्राप्ति के लिए लड़ा गया था और अब उत्तराखंड में एक और आंदोलन की जरूरत है कहा कि यहां पर भी नेपाल की तरह तानाशाही हो रही है जिससे यहां पर भी बहुत जल्दी हालत नेपाल जैसे हालात पैदा होने वाले हैं

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।

You may have missed