त्योहारी सीजन को लेकर तैयारी शुरू, व्यापारियों के साथ की बैठक
त्योहारी सीजन को लेकर तैयारी शुरू, व्यापारियों के साथ की बैठक
मसूरी।
Devendra Uniyal
त्यौहारी सीजन को लेकर खाद्य सुरक्षा एंव औषधि प्रशासन उत्तराखंड आयुक्त व अपर आयुक्त के निर्देशों पर शरदीय नवरार्त्रों के अवसर पर कुट्टू के आटे के संबंध में मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के साथ जागरूकता कार्यशाला एवं संगोष्ठी की
संगोष्ठी में कुटटू के आटे के रख रखाव व प्रयोग से संबधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में आने वाले त्योहारों में खाद्य सामग्री को लेकर वार्ता की गई और व्यापारियों को खाद्य सामग्री को लेकर जागरूक किया वहीं विशेष कर कुट्टू के आटे को लेकर सावधानी बरसाने की बात की गई विगत वर्ष हरिद्वार में कुट्टू के आटे से महामारी का खतरा पैदा हो गया था इसे देखते हुए खाद्य विभाग द्वारा मसूरी में व्यापारियों के साथ जागरूकता अभियान चलाया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी कपिल देव ने बताया कि बाहर से आने वाली खाद्य सामग्रियों की सैंपलिंग की जाएगी और लोगों को इसके लिए जागरूक किया जाएगा।
उन्होंने व्यापारियों को त्योहारों के दौरान सतर्क रहने के निर्देश दिए। खास तौर पर कुट्टू के आटे को लेकर सख्ती बरतने की बात कही गई, अब केवल ब्रांडेड और पैक्ड आटा ही बेचा जा सकेगा, खुला आटा पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
त्योहारी मांग में तेजी के चलते मावा, दूध, पनीर, तेल और ड्राय फ्रूट्स जैसे सामग्रियों में मिलावट की आशंका ज्यादा होती है। ऐसे में व्यापारियों को गुणवत्ता जांच, बिल देना-लेना अनिवार्य करने और स्टोरेज व एक्सपायरी डेट की पूरी जानकारी रखने को कहा गयाl
उन्होंने कहा कि पूरे मसूरी में रैंडम चेकिंग अभियान चलाया जाएगा और संदेहास्पद खाद्य सामग्रियों के सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे। खासकर त्योहारों में इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं पर सख्त निगरानी रखी जाएगी।
मसूरी ट्रेडर्स एसोसिएशने के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित कर उन्हें जागरूक किया जा रहा है और आने वाले त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की जांच की जाएगी उन्होंने बताया कि विगत वर्ष कुट्टू का आटा खाने से हरिद्वार देहरादून सहित कई जिलों में फूड प्वाइजन के काफी मामले सामने आए हैं जिसे देखते हुए अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है। इस मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी कपिल देव, ट्रेडर्स अध्यक्ष रजत अग्रवाल, महामंत्री जगजीत कुकरेजा, अतुल अग्रवाल, धनप्रकाश अग्रवाल, सलीम अहमद, सतीश ढौडियाल, अनिल गुप्ता, सहित व्यापारियों ने संगोष्ठी में प्रतिभाग किया।
संपादक: देव उनियाल
