आपदा पीड़ितों ,रिक्शा चालकों ,मजदूरों को किया राशन वितरित मसूरी l
आपदा पीड़ितों ,रिक्शा चालकों ,मजदूरों को किया राशन वितरित
मसूरी l
Devendra Uniyal
मसूरी साहित आसपास के क्षेत्रों में आई आपदा ने आम जनजीवन के साथ ही पर्यटन व्यवसाय को पूरी तरह से प्रभावित कर दियाl
मंगलवार को मसूरी पहुंची कांग्रेस प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली ने आपदा प्रभावित गरीब, मजदूर और रिक्शा चालकों को राशन सहित अन्य जरूरी खाद्य सामग्री वितरित की। उन्होंने कहा कि जहां सरकारी वाहन नहीं पहुंच पा रहे, वहां हमारे कार्यकर्ता पैदल राहत लेकर जा रहे हैं। सरकार केवल फोटो खिंचवा रही है।
गोदावरी थापली ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि राहत कार्यों में भेदभाव किया जा रहा है और कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों को काम नहीं करने दिया जा रहा। उन्होंने यह भी कहा कि आपदा से मसूरी का पर्यटन पूरी तरह चौपट हो गया है। होटल व्यवसायी, दुकानदार और स्थानीय लोग आजीविका के संकट में हैं। उन्होंने मसूरी के लिए विशेष राहत पैकेज और करों में छूट देने मांग की। इस दौरान
गोदावरी थापली ने मसूरी एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन भी भेजा, जिसमें मुआवजा, पुनर्वास, सड़क मरम्मत और स्वास्थ्य सेवाओं, सहित अन्य मांगें शामिल हैं। इस मौके पर
स्थानीय लोगों ने भी कांग्रेस के राहत कार्यों की सराहना की और सरकार की निष्क्रियता पर नाराजगी जताई। इस मौके पर कांग्रेस शहर अध्यक्ष अमित गुप्ता, नागेंद्र उनियाल गौरव गुप्ता, मेघ सिंह कंडारी, महेश चंद्र ,जसवीर कौर ,राजीव अग्रवाल, दर्शन रावत सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद रहेl
संपादक: देव उनियाल
