March 7, 2026

एमपीजी छात्रसंघ चुनाव 27 सितबंर को होगें, 24 सितंबर को नामांकन होगा।

0

एमपीजी छात्रसंघ चुनाव 27 सितबंर को होगें, 24 सितंबर को नामांकन होगा।
मसूरी।
Devendra Uniyal
एमपीजी कालेज मसूरी में 27 सितबंर को छात्रसंघ चुनाव होंगे। कालेज के मुख्य चुनाव अधिकारी डा. सुनील पंवार ने विज्ञप्ति जारी करते हुए चुनाव की अधिसूचना जारी कर घोषणा की जिसमें 23सितंबर को नामांकन पत्रों का विक्रय होगा, नामांकन करने की अंतिम तिथि 24 सितबंर साढे दस बजे से साढे बारह बजे तक होगी, नामांकन पत्रों की जांच 24 सितबंर को ढाई बजे से साढे तीन बजे से साढे चार बजे तक होगी, नाम वापस लेने की तिथि भी 24 सितबंर को साढे तीन बजे से साढे चार बजे तक होगी। प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन 24 सितंबर को ही साढे पांच बजे होगा। मतदान 27 सितबंर को प्रातः नौ बजे से लेकर डेढ बजे दिन तक होगा, मतगणना व परिणाम घोषित भी मतदान पूर्ण होने के बाद किया जायेगा। वहीं निर्वाचित छात्र संघ पदाधिकारियों की शपथ 27 सितंबर को ही परिणाम घोषित होने के बाद किया जायेगा।

+ posts

संपादक: देव उनियाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *