मसूरी देहरादून मार्ग पर प्राइवेट बसों का संचालन होने, रोडवेज की बसों का संचालन न होने से रोष व्याप्त
मसूरी देहरादून मार्ग पर प्राइवेट बसों का संचालन होने, रोडवेज की बसों का संचालन न होने से रोष व्याप्त

मसूरीl
Devender uniyal
मसूरी देहरादून मार्ग पर प्राइवेट बसों का संचालन होने व रोडवेज की बसों का संचालन न होने से हर रोज देहरादून जाने वाले छात्र-छात्राओं में भारी रोष देखने को मिला
उनका कहना है कि उनके द्वारा ₹2400 रुपए के मासिक रोडवेज पास बनाए गए हैं लेकिन मार्ग पर पिछले हफ्ते से रोडवेज बस ना चलने से उनके द्वारा बनाए गए पास भी बेकार हो गए वह इससे पैसों का नुकसान भी हो गया वहीं छात्र छात्राओं में इस बात को लेकर भारी रोष
व्याप्त है कि है कि जब उक्त मार्ग पर प्राइवेट बसों का संचालन किया जा रहा है तो रोडवेज की बसे क्यों नहीं चलाई जा रही हैं. जिससे छात्र छात्रा को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैl
उन्होंने उक्त मार्ग पर रोडवेज बसों को चलाने की मांग की है ताकि देहरादून आने जाने वाले छात्र-छात्राओं के साथ ही अन्य लोगों को भी इसकी सुविधा मिल सके.l इस बारे में व्यापार संघ के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मसूरी से हर रोज रोडवेज की बसों में पास बनाकर जाने वाले छात्र-छात्राओं को बसों का संचालन न होने से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जबकि उक्त मार्ग पर प्राइवेट बसे चल रही हैl उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा रोडवेज परिवहन निगम को उक्त मारकर बेसन के संचालन के लिए निर्देशित कर दिया है लेकिन रोडवेज वाले मनमानी कर रहे हैं और उक्त मार्ग पर बसों का संचालन नहीं किया जा रहाl
इस बारे में मेजपाल सिंह इंचार्ज मसूरी देहरादून ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक शासन की ओर से हमें कोई भी आदेश नहीं मिले जैसे ही आदेश मिलेंगे वैसे ही उक्त मार्ग पर बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा उन्होंने कहा कि हमारा तो चाहते ही है कि उक्त मार्ग पर बसे चले लेकिन अभी तक शासन की ओर से कोई आदेश नहीं मिले
संपादक: देव उनियाल
