March 7, 2026

मसूरी में शादी समारोह के लिए बुक कर सकेंगे टाउन हॉल -नगर पालिका ने जनता को समर्पित किया टाउन हॉल, शुल्क भी निर्धारित

0

मसूरी में शादी समारोह के लिए बुक कर सकेंगे टाउन हॉल

-नगर पालिका ने जनता को समर्पित किया टाउन हॉल, शुल्क भी निर्धारित
मसूरीl

Devendra Uniyal

नगर पालिका द्वारा शहर वासियों को टाउन हॉल की सौगात दी गई । टाउन हॉल की देखरेख और रखरखाव नगर पालिका द्वारा किया जाएगा और अब शादी समारोह के लिए आसानी से टाउन हॉल जनता को मिल पाएगा
मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा नगर पालिका की भूमि पर टाउन हॉल का निर्माण किया गया था और लंबे समय से मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण और नगर पालिका परिषद मसूरी के बीच टाउन हॉल को लेकर वार्ता का दौर जारी था। अब नगर पालिका और एमडीडीए के बीच एम ओ यू साइन किया गया है जिसमें नगर पालिका और मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की टाउन हॉल से होने वाली आई की आधी आधी भागीदारी होगी जिसका संचालन और रखरखाव का कार्य नगर पालिका द्वारा किया जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने बताया कि मसूरी वासियों को विवाह के साथ ही अन्य कार्यक्रमों के लिए भी टाउन हॉल नगर पालिका के माध्यम से दिया जाएगा उन्होंने बताया कि नगर पालिका सभासदों और अधिशासी अधिकारी के साथ दरें तय की गई है और आज से आसान दरों पर टाउन हॉल जनता को समर्पित किया गया है गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों के लिए विशेष छोट दी गई है साथ ही टाउन हॉल में कार पार्किंग और कमरों के लिए भी दरें निश्चित की गई है उन्होंने पूर्व पालिका बोर्ड पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनके द्वारा टाउन हॉल को निजी हाथों में देने की योजना थी।

मसूरी के लोग अब सस्ते रेट पर टाउन हॉल बुक कर सकेंगे। शनिवार को नगर पालिका की बैठक में शहरवासियों को टाउन हॉल की सौगात दी गई। यह विवाह समेत तमाम सामाजिक कार्यक्रमों के के लिए उपलब्ध होगा।

आमजन के लिए निर्धारित दरें
कार्यक्रम/उपयोगकर्ता शुल्क
शादी समारोह 51,000 रुपये
गरीबी रेखा वाले 21,000 रुपये
सरकारी कार्यक्रम 21,000 रुपये
गैर-सरकारी संस्थाएं 11,000 रुपये
सिक्योरिटी राशि 5,000 रुपये (रिफंडेबल)

पार्किंग की दरें यह रहेंगी
वाहन शुल्क
टू-व्हीलर 50 रुपये
फोर-व्हीलर 150 रुपये
मिनी बसें 300 रुपये

फोन पर संपर्क कर सकेंगे लोग
इस टाउन हॉल के संचालन के लिए 12 कर्मचारियों का स्टाफ रहेगा। नगर पालिका के एक अफसर को भी तैनात किया जाएगा। जनहित से जुड़े कार्यक्रमों की बुकिंग के लिए अलग कार्यालय होगा। अफसर का मोबाइल नंबर भी जल्द सार्वजनिक किया जाएगा, ताकि लोग सीधे संपर्क कर सकेंगे।

नगर पालिका के पुराने बोर्ड पर निशाना

इस दौरान पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने पूर्व नगर पालिका बोर्ड पर आरोप लगाते हुए कहा कि टाउन हॉल को निजी हाथों में देने की तैयारी थी, जिसे वर्तमान बोर्ड ने नकारते हुए जनता के हित में समर्पित किया है। इधर, सभासद रुचि गुप्ता ने नगर पालिका का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि टाउन हॉल की सुविधा से मसूरीवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।
इस मौके पर सभासद जसबीर कौर, बबीता मल्ल, शिवानी भारती, गौरी थपलियाल, रूचिता गुप्ता, पवन थलवाल, रणवीर कंडारी व पालिका ईओ तनवीर सिंह मारवाह मौजूद रहेl

+ posts

संपादक: देव उनियाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *