March 7, 2026

माल रोड पर दिन-रात हो रहे खनन से स्थानीय निवासी परेशान जल्द करेंगे धरना प्रदर्शन

0

माल रोड पर दिन-रात हो रहे खनन से स्थानीय निवासी परेशान जल्द करेंगे धरना प्रदर्शन
Devendra Uniyal
पहाड़ों की रानी मसूरी अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए देश-दुनिया में प्रसिद्ध हैl दुनिया के लाखों पर्यटक मसूरी की खूबसूरती और आबोहवा के लिए आते हैं, लेकिन अब शहर की सुंदरता पूरी तरह से खतरे मे पड़ गई हैl
शहर में चारों तरफ अवैध निर्माण व अवैध रूप से किए जा रहे खनन की बाढ़ से आ गई है हरे-भरे जंगलों को कंक्रीट के जंगलों में तब्दील किया जा रहा है लेकिन ना तो खनन विभाग और ना ही वन विभाग इस दिशा में कोई भी कार्य करने को तैयार हैl
माल रोड पर एक बड़े होटल में पिछले चार महीने से जेसीबी से खनन किया जा रहा है जिससे आसपास के लोगों का जीना मुश्किल हो गया है लेकिन खनन विभाग इस पर कोई भी कार्यवाही करने को तैयार नहीं है अब स्थानीय निवासियों ने इसके खिलाफ धरना प्रदर्शन करने का मन बना लिया हैl
इस बारे में स्थानीय निवासी कोमल, हरेंद्र ने बताया कि होटल में पिछले 4 महीने से दिन रात जेसीबी चलाई जा रही है जिससे बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है वह जीना मुश्किल हो गया है उन्होंने कहा कि वह जल्द इस संबंध में एसडीएम मसूरी से मुलाकात करेंगे. वही
पालिका सभासद जसवीर कौर ने कहा कि मसूरी में यदि समय रहते अवैध खनन व अवैध निर्माण नहीं रोक गए खनन तो एक बड़ी त्रासदी मसूरी के स्थानीय निवासियोंको झेलनी पड़ सकती हैl
उन्होंने बताया कि आज तक मसूरी में खनन विभाग का कोई भी अधिकारी नहीं देखा गया. उन्होंने बताया कि माल रोड पर किस तरह से खनन की परमिशन दी जा रही है इससे विभाग की कार्यशैली पर . सवालिया निशान लगने लाजमी है वैसे भी पहाड़ों पर जेसीबी चलाने की परमिशन किस आधार पर दी जा रही है. दिन-रात मसूरी में जगह-जगह जेसीबी पहाड़ों का सीन चलने कर रही है लेकिन कोई भी संबंधित विभागों के खिलाफ कोई भी प्रदर्शन करने को तैयार नहीं है. वही खनन का मलवा शहर के नाले खालो में फेंका जा रहा है लेकिन वन विभाग इनके खिलाफ कोई भी कार्यवाही करने को तैयार नहीं है उन्होंने बताया कि मसूरी में जगह-जगह अवैध निर्माण हो गए हैं बड़े-बड़े होटलों में बिना परमिशन के निर्माण कार्य चल रहे हैं लेकिन संबंधित विभाग केवल चालान तक ही सीमित रह गया है गरीब आदमी का तो एक कमरा भी नहीं बन पा रहा और पैसे वालों के बड़े-बड़े होटल बनाए जा रहे हैं

+ posts

संपादक: देव उनियाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *