November 6, 2026

आपदा में कार्य तेजी से न होने पर मसूरी का प99र्यटन प्रभावित

आपदा में कार्य तेजी से न होने पर मसूरी का पर्यटन प्रभावित

मसूरी।
16 अक्टूबर 2025
Devendra Uniyal
जाखन के पार्षद व कांग्रेस नेता सोमेंद्र वोहरा ने कहा कि मसूरी देहरादन मार्ग आपदा के कारण क्षतिग्रस्त हुआ है, रोड खराब होने से अक्टूबर का सीजन बेकार चला गया। इस पर सोचना होगा कि किसी तरह से मसूरी की रोड ठीक हो व यहां का पर्यटन बढे इसके लिए सरकार एक सुनियोजित टीम बनाये।
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि गलोगी को कई साल हो गये है लेकिन अभी तक उसका ट्रीटमेंट नहीं हो पाया वहीं बीस गलोगी और बन चुके हैं, वैलीब्रिज से वाहनों को परेशानी उठानी पड रही है, लंबे जाम लगर रहे है इस पर सरकार को गंभीरता से सोचना होगा। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल ने कहा कि पहले तो पूरा उत्तराखंड आपदा से पीड़ित है वहीं मसूरी में पहली बार चारों ओर से सडके टूटने से पूरे क्षेत्र से कट गया था जिसका प्रभाव पर्यटन व्यवसाय पर पड़ा इसमें छोटे व बडे सभी व्यवसायियों ने सफर किया। वहीं वैलीब्रिज बना यह अच्छी बात है लेकिन इससे मसूरी का रोजगार प्रभावित हो रहा है, वहीं सोशल मीडिया पर मसूरी के खिलाफ प्रसार किया जा रहा है। वहीं मसूरी में होटल एसोसिएशन को एक पत्रकार वार्ता करनी चाहिए थी लेकिन नहीं की। मसूरी का पर्यटन पूरी तरह से प्रभावित हुआ है सभी की रोजी रोटी प्रभावित हुई है ऐसे में शहर का विकास कैसे होगा, होटल लीजर छोड कर जा रहे है, गलोगी तीन साल से ट्रीटमेंट नहीं हो पाया। सरकार को इस दिशा में चिंता करनी चाहिए। कैपटी यमुना रोड का यही हाल है जो रोड टूटी वहां 26 करोड का कार्य किसी बाहरी व्यक्ति को दिया गया है, सरकार चाहती हो जीवन आश्रम को खरीद लेते व रोड अंदर काटते व गेस्ट हाउस भी एनएच को मिल जाता, वैकल्पिक व्यवस्था की उसे ही पक्का कर रोड बनायी जा सकती थी पैसे का दुरूपयोग नहीं होता न ही कोई मंत्री बोल रहा है न ही कोई विधायक बोल रहा है। इस पर कौन चिंतन करेगा। मुख्यमंत्री इस ओर ध्यान दे व कार्य की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दे। उन्होंने कहा कि 2027 में कांग्रेस सभी विधानसभाओं में कार्य कर रहे है और उम्मीद है कि पंचायतों के मतदान में भाजपा को नकारा है जिससे काग्रेस की सरकार बनेगी इसका मन लोगों ने बना लिया है ताकि उत्तराखंड का विकास हो सके। इस मौके पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर कौर, जगपाल गुसाई, आदि मौजूद रहे।

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।

You may have missed