November 6, 2026

विंटर लाइन कार्निवाल 24 से 30 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा

विंटर लाइन कार्निवाल 24 से 30 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा 8

मसूरी।
16 अक्टूबर 2025
Devendra Uniyal
विंटर लाइन कार्निवाल आयोजित करने के लिए एसडीएम राहुल आनंद की अध्यक्षता में एक बैठक एसडीएम सभागार में आयोजित की गयी जिसमें निर्णय लिया गया कि इस बार कार्निवाल उत्तराखंड के गांधी इंद्रमणि बडोनी की जन्म जयंती को सर्मिर्पत किया जायेगा व इसका शुभारंभ 24 दिसंबर को होगा व 30 दिसंबर को समापन किया जायेगा। बैठक में विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।
एसडीएम सभागार में विंटर लाइन कार्निवाल की बैठक में कार्निवाल को कराये जाने को लेकर विचार विमर्श किया गया, जिसमें अनेक सुझाव आये व निर्णय लिया गया कि विंटर लाइन कार्निवाल 24 दिसंबर से शुरू होगा व 30 दिसंबर तक चलेगा जिसमें उत्तराख्ांड की संस्कृति से जुडे कार्यक्रमों को प्रमुखता दी जायेगी। वहीं शुभारंभ के दिन कार्निवाल शोभायात्रा के बाद टाउन हाल में इंदमणि बडोनी के जीवन पर आधारित डाक्यूमेंट्री दिखाई जायेगी व उसके बाद उनके उपर एक नाटक या उनके नाटक माधो सिंह भंडारी का मंचन किया जायेगा। विंटर लाइन कार्निवाल के प्रचार प्रसार के लिए नवंबर अंत में कार्टन रेजर का आयोजन किया जायेगा जिसमें पूरे शहर में स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा व रैली निकाली जायेगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसडीएम राहुल आनंद ने बताया कि कार्निवाल की तैयारी के लिए प्रारंभिक बैठक की गयी जिसमें निर्णय लिया गया कि इस बार अच्छा कार्निवाल किया जाय ताकि मसूरी में पर्यटन को बढावा मिले, वहीं इस बार कार्निवाल इंद्रमणि बडोनी की 100वीं जयंती का समर्पित किया गया है, वहीं कर्टन रेजर किया जायेगा, स्थानीय कलाकरो, स्कूलों आदि को भी शामिल किया जायेगा वहीं इस बार लोकल कल्चर को प्राथमिकता दी जायेगी वहीं राज्य बनने के 25 वर्ष पूरे होने पर विशेष कार्यक्रम आयोजित की जायेगी। पूरी कोशिश रहेगी कि स्थानीय कलाकारों को पूरा सहयोग दिया जायेगा व उन्हें मंच दिया जायेगा। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि विंटर लाइन कार्निवाल कराये जाने पर सहमति बनी है, आगामी बैठक डीएम की अध्यक्षता में होगी। वहीं बैठक में होटल एसोसिएशन व्यापार संघ, संस्कृति प्रकोष्ठ ने जो सुझाव रखे उनपर अमल होगा। उन्होंने कहा कि मसूरी के सभी सामाजिक, सांस्कृतिक संगठनों का पूरा सहयोग लिया जायेगा। आज आपदा की स्थिति है ऐसे में कार्निवाल का सही प्रचार प्रसार होगा तो पर्यटन बढेगा व उत्तराखंड की झलक देखने को मिलेगी। लोकल कलाकारों को प्राथमिकता मिलेगी वहीं बाहर से आने वाले कलाकारो का भी सहयोग लिया जायेगा। बैठक में उत्तराखंड होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप साहनी, मसूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, सचिव अजय भार्गव, व्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल, महामंत्री जगजीत कुकरेजा, पालिका अधिशासी अधिकारी रजनीश डोबरियाल, पर्यटन अधिकारी हीरा लाल आर्य, कोतवाल देवेंद्र चौहान, प्रदीप भंडारी राजेंद्र रावत, अनिल गोदियाल आदि मौजूद रहे।

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।

You may have missed