November 6, 2026

हिमालयन क्लासिक ड्राइव रैली का मसूरी पहुंचने पर भव्य स्वागत, मालरोड पर भी गयी रैली

हिमालयन क्लासिक ड्राइव रैली का मसूरी पहुंचने पर भव्य स्वागत, मालरोड पर भी गयी रैली

मसूरी।

Devendra Uniyal
द क्लासिक हिमालयन ड्राइव विंटेज कार रैली वेलकम होटल आईटीसी होटल्स द सवॉय पहुंची जहां पर रैली में प्रतिभागियों का जोरदार स्वागत किया गया व उनको पटका पहना कर स्वागत किया गया। इसके बाद हिमालयन ड्राइव में शामिल विंटेज कारों ने मालरोड का आनंद लिया वहीं पर्यटकों सहित स्थानीय लोगों ने रैली में शामिल कारों के दीदार किए।
द क्लासिक हिमालयन ड्राइव के आयोजक व टीम फायर फाक्स राजन सियाल ने बताया कि इस रैली का मुख्य उददेश्य पूर्व में आयोजित हिमालयन कार रैली की याद में किया गया व आठ बार इसका आयोजन किया गया। इसका उददेश्य भी यहीं था कि देशविदेश के वाहन चलाने वाले शौकीनों को उत्तराख्ांड, हिमाचल की खूबसूरत वादियों का दर्शन करवायें। इसमें चार पांच विदेशी भी शामिल है जिन्होंने अस्सी के दशक में आयोजित हिमालयन कार रैली में प्रतिभाग किया था। उन्होंने कहा कि दो नवंबर को दिल्ली से रैली शुरू की जो रामनगर गयी व वहां से ऋषिकेश गये। रात्रि विश्राम के बाद सुबह नरेंद्र नगर चंबा, धनोल्टी होते हुए मसूरी पहुंचे। उन्होंने कहा कि अब रैली नहीं कर सकते टै्रफिक बहुत हो गया है लेकिन पर्यटन ड्राइव कर रहे हैं ताकि पूरे उत्तराख्ांड की खूबसूरती पूरे विश्व में जाये व लोग आकर्षित हो। उन्होंने बताया कि इस रैली में 90 प्रतिभागियों ने भाग लिया तीस वाहन बाहर से आये है, जिसमें 13 वाहन यूके, फ्रासं, कीनिया, श्रीलंका, भूटान सहित भारत के विभिन्न भागों के लोग शामिल है। इस रैली में उत्तराखंड पर्यटन इसका हिस्सा है। उन्होंने कहाकि इससे उत्तराखंड के पर्यटन को बढावा मिलेगा, पूरे विश्व में रैली वायरल हो रही है व आने वाले समय के लिए अभी से लोग रैली में शामिल होने की बात कर रहे हैं। आगे का रूट सबसे लंबा है जो पुरोला, होते हुए हिमाचल में जायेंगे शिवपुरी में इसमें 12 घंटे लगेंगे। जरमोला में दिन का भोजन होगा। उसके बाद शिमला, नारकंडा, मनाली, रोहतांग पास व वहां से चंडीगढ होते हुए दिल्ली पहुंचेगे। इस मौके पर रैली में शामिल रिचर्ड ग्रीन, एलिजाबेथ, कीथ लोमस, युवोनी लोमस रूथ पिटर्सन आदि ने बताया कि यह रैली हमारे जीवन में हमेशा याद रखी जायेगी, यहां की खूबसूरती व सड़कों ने दिल पर गहरा प्रभाव छोड़ा है, जिसे कभी भुला नहीं पायेंगे। वहीं आयोजकों की ओर से पूरा सहयोग किया गया। रैली में शामिल महाराष्ट्र सूरत से आयी संजना टकले ने कहा कि यह रैली बहुत ही अच्छे अनुभव से पूर्ण रही, यहां की हरियाली सुंदर वादियां दिलों में बस गयी व वे पुनः मसूरी आयेंगे, यहां के लोग बहुत सहयोगी है। इस मौके पर होटल सवॉय के एमडी किशोर काया ने कहा कि सवॉय होटल मसूरी के गौरव को वापस लाने को हर संभव प्रयास कर रहा है इसी कड़ी में हिमालयन ड्राइव में गत वर्ष से सहयोग किया व आगे भी किया जायेगा वहीं आने वाले वर्षो में मसूरी क्वीन प्रतियोगिता भी आयोजित की जायेगी। वहीं इसके हेरिटेज का बचाये रखा है। उन्होंने कहा कि इस हिमालयन कार रैली से मसूरी सहित पूरे उत्तराखंड के पर्यटन को बहुत बढावा मिलेगा।

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।

You may have missed