March 7, 2026

पर्वतीय मैदानी एकता मंच ने किया आंदोलनकारियों को सम्मानित मसूरीl

0

पर्वतीय मैदानी एकता मंच ने किया आंदोलनकारियों को सम्मानित
मसूरीl
Devendra uniyal
उत्तराखण्ड राज्य स्थापना, रजतोत्सव के अवसर पर पर्वतीय मैदानी एकता मंच ने शहीद स्थल पर सम्मान समारोह आयोजित किया जिसमें मसूरी के आंदोलनकारी शहीदों को नमन करते हुए उनको पुष्पांजलि अर्पित की गई l
इस मौके पर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, पर्वती मैदानी एकता मंच की महासचिव लक्ष्मी अग्रवाल ने मसूर की राजधानी के राज्य आंदोलनकारी व स्थानीय लोगों को साल भेंट कर सम्मानित कियाl
इस मौके पर आंदोलनकारियों ने कहा कि प्रदेश का निर्माण हमारे शहीदों ने अपनी जान देकर किया था और उनके सपनों का उत्तराखंड बनाना आज भी हमारी जिम्मेदारी है। क्योंकि उनके सपने आज भी अधूरे है जिसको सभी लोग मिलकर पूरा करेंगे।
सम्मान समारोह में पर्वतीय मैदानी एकता मंच की महासचिव लक्ष्मी अग्रवाल ने दूर दूर से आये आंदोलनकारियों से आह्वान किया कि वो उत्तराखंड के शिल्पकार हैं इसलिए उनके अनुभव ,विचार और सुझाव प्रदेश हित में हमेशा बहुमूल्य रहे है। उन्होंने कहा कि आज जो लोग प्रदेश को पर्वतीय और मैदानी के बीच बाँट कर प्रदेश की एकता और भाईचारे को नुकसान पहुंचाने की नाकाम कोशिशे कर रहे हैं उससे सावधान रहने और बचने की जरुरत है।
अपने सन्देश में मंच के अध्यक्ष एडवोकेट पीके अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं और नौजवानों के संघर्ष ,अनगिनत शहीदों के बलिदान से इस राज्य की नींव पड़ी थी । आज लोग उन लाखों नागरिकों को रजत जयंती की बधाई दे रहे हैं जिनके कंधे पर पहाड़ को संवारने की ज़िम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हम सबके लिए आज एक बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी है कि हम सब मिलकर इस खूबसूरत राज्य उत्तराखंड को सशक्त और समृद्ध बनाए।
मंच की उपाध्यक्ष अनीता तिवारी ने कहा कि हमारी मातृशक्ति का इस राज्य निर्माण में योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है.जिसका जिक्र खुद महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू जी ने विधानसभा के विशेष भाषण में किया हैl
आज हर उत्तराखंडी को गर्व है कि हम देश में विकास के कई प्लेटफॉर्म्स पर अन्य राज्यों से काफी तरक्की कर चुके हैं। लेकिन कई क्षेत्र आज भी विकास और तरक्की के लिए संघर्ष कर रहे हैं। हमारे जन प्रतिनिधियों को गंभीरता से अपनी जिम्मेदारियां निभानी होंगी तभी सर्वोत्तम राज्य का स्वप्न और लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। पर्वतीय मैदानी एकता मंच का ये “आंदोलनकारी सम्मान समारोह” प्रदेश के कई जिलों में आयोजित किया जा रहा है। इसमें जिले की इकाइयां स्थानीय राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित कर रही है l
इस मौके पर राज्य आंदोलनकारी मंच के मसूरी अध्यक्ष देवी गोदियाल, संरक्षक जयप्रकाश उत्तराखंडी, अनिल गोदियाल, पूरन जुयाल भक्ति राम नौटियाल ,खुर्शीद अहमद, लक्ष्मी उनियाल, सुषमा रावत ,पुष्पा पडियार, भरोसी रावत उमेश वैश्य
बिना,मल,भगवान सिंह रावत, केदार चौहान, रमेश नौटियाल, भानु कला बिजेंदर पुंडीर सुरवीर भंडारी नरेंद पडियार प्रेम चंद
अग्रवाल भगवान सिंह सुरेश कोठारी सहित बड़ी संख्या में राज्य आंदोलनकारी मौजूद रहेl

+ posts

संपादक: देव उनियाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *