November 6, 2026

शहीद स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सम्मान समारोह आयोजित

शहीद स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सम्मान समारोह आयोजित

मसूरी।
Devendra Uniyal
उत्तराखंड पर्यटन एवं तीर्थाटन संरक्षण समिति की ओर से शहीद स्थल पर राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया वहीं स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा, पत्रकारिता, योगा, गरीब मजदूर, किसानों के लिए कार्य करने पर्यटन तीर्थाटन, संस्कृति राज्य आंदोलनकारी वह समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया।
शहीद स्थल में विभिन्न सांस्कृतिक दलों व विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने मनमोहक नृत्यों की प्रस्तुति दीl
इस मौके पर बद्री केदार महिला समूह मसूरी, हेमंवनत मांगल
महिला समूह, निर्मला इंटर कॉलेज ,सनातन धर्म इंटर कॉलेज, मसूरी गर्ल्स रामादेवी स्कूल द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गएl
वहीं इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के हाथों विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर उन्होंने राज्य निर्माण में शहादत देने वालों आंदोलनकारियों को नमन किया व कहा कि जिनकी बदौलत पर्वतीय क्षेत्र की दुश्वारियों को देखकर अलग राज्य के लिए आंदोलन किया। यह खुशी का अवसर है लेकिन यह भी सोचने व चिंतन का भी समय है कि कि इन पच्चीस सालों में क्या पाया व क्या खोया है। जब राज्य बना तो बड़ी उम्मीदें थी जल जंगल जमीन का हक मिलेगा, बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा, पलायन रूकेगा, खेत खलिहान हमारे होंगे ऐसा कुछ भी 25 सालों में नहीं मिला। केवल प. नारायण दत्त तिवाड़ी ने ही राज्य के विकास के लिए कार्य किया, 22सौ से अधिक कंपनियों का निवेश करवाया, साढे सात लोगों को रोजगार मिला, आईटी पार्क बनाया, केदारनाथ की त्रादशी कांग्रेस के कार्यकाल में हुई व तत्काल कार्य पूरा किया गया लेकिन अब धराली में आपदा आयी आज तक पता नहीं कितने मरे, कितना नुकसान हुआ। लेकिन शहीदों के सपने पूरे नहीं हुए। हरीश रावत की सरकार ने पलायन रोकने का प्रयास किया। कहा कि जो पहाड़ के लोग मैदानी क्षेत्र में बस रहे है लेकिन 25 साल बाद भी पहाड मैदान की लड़ाई चल रही है, आपदाओं से बचने का कोई प्रयास नहीं किया गया, बेटियों की सुरक्षा की बात होगी, हर रोज तीन बच्चे गायब हो रहे हैं, उन्होंने कहा कि इन पच्चीस सालों में भ्रष्टाचार बढा है। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली ने राज्य वासियों को स्थापना दिवस की बधाई दी, व कहा कि यह समय है कि कांग्रेस के दस व भाजपा के 15 सालों की तुलना की जाय तो पता चल जायेगा कि किसने क्या किया। लेकिन आश्चर्य की बात है कि इस बार संस्कृति विभाग से भी कोई सांस्कृतिक दल नहीं भेजा, जिसका यहां पर विरोध किया गया। कार्यक्रम का संचालन शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने किया इस मौके पर सोनिया आंनद रावत, उपेंद्र थापली, मेघ सिंह कंडारी, महेश चंद, जगपाल गुसाई, गोविंद पुंडीर, प्रदीप भंडारी, गौरव अग्रवाल, भगवान सिंह धनाई, रमेश राव, सभासद विशाल खरोल, रूचिता गुप्ता,, पवन थलवाल,, नरेंद्र पडियार, , लक्ष्मी उनियाल, रश्मि सिंह, नीलम चौहान मंजू चौहान अनीता
थलवाल, पुष्पा पडियार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
बाक्स- उत्तराखंड राज्य निर्माण के तहत मसूरी गोली कांड के शहीद स्थल राज्य स्थापना रजत जंयती पर सरकार की ओर से कोई भी कार्यक्रम न करवाने यहां तक कि शहीदों की याद में एक दीपक तक न जलाये जाने के विरोध में उत्तराखंड पर्यटन एवं तीर्थाटन संरक्षण समिति के संस्थापक अध्यक्ष कमल भंडारी ने बाल कटवाकर उपवास रखा। जिस पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा ने उनकी बात सरकार तक पहुंचाने के आश्वासन के बाद जूस पिला कर उनका उपवास तुड़वाया।

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।

You may have missed