March 7, 2026

रजत जंयती पर नगर पालिका की ओर से टाउन हाल में सांस्कृति संध्या का आयोजन ,अज्जू तोमर, संगीता ढौडियाल के गीतों ने बांधा समां

0

रजत जंयती पर नगर पालिका की ओर से टाउन हाल में सांस्कृति संध्या का आयोजन ,अज्जू तोमर, संगीता ढौडियाल के गीतों ने बांधा समां


मसूरी।
Devendra Uniyal
नगर पालिका मसूरी की ओर से राज्य स्थापना रजत जयंती पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जिसमें उत्तराख्ांड के लोक कलाकारों सहित स्थानीय क्लबों व विद्यालयों के कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोहा। इस मौके पर प्रदेश के काबीना मंत्री गणेश जोशी वह पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने सांस्कृतिक संध्या का उदघाटन किया। इस मौके पर मसूरी गोलीकांड के शहीदों के परिवारों को सम्मानित किया।
देश शाम को नगर पालिका टाउन हाल में राज्य स्थापना रजत जयंती पर आयोजित सांस्कृति संध्या का शुभारंभ पारंपरिक गणेश वंदना से किया गया। इस मौके पर जहां बद्री केदार महिला समूह, जय बद्रीनाथ स्वयं सहायता समूह, गढवाल सभा, हिमवंत सभा, झूमेलो ग्रुप मसूरी ,बाल्मीकि उत्थान सभा, इप्टा मसूरी, लंढौर कीर्तन मंडली, सरस्वती शिशु मंदिर, मसूरी गर्ल्स इंटर कालेज, राप्रावि कुलड़ी व बार्लोगंज, तिब्ब्तन होम्स, मानव भारती, सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कालेज आदि ने मनमोहक लोक नृत्यों की प्रस्तुति देकर जनता का मन मोहा
वहीं देर रात को उत्तराख्ांड के लोग कलाकारों अज्जू तोमर, संगीता ढौडियाल, संजय कुमोला, अमित खरे, अंजलि खरे, वी कैश, प्रेरणा भंडारी नेगी, ने एक से बढकर एक गीत प्रस्तुत कर दर्शकों को देर रात्रि तक नाचने पर मजबूर कियाl
वहीं मेलोडी किंग जितेंद्र पंवार के गीतों ने दर्शकां को भावुक कर दिया।
कुछ गाने दर्शकों की फरमाइश पर भी गए गएl
इस मौके पर हास्य कलाकार त्रिलोक चौहान ने अपनी प्रस्तुति देकर लोगों को हसां हंसा कर अभिभूत कर दिया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजेंद्र रावत व भाजपा मंडल उपाध्यक्ष विजय बिंदवाल ने किया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, सहित पालिका सभासद व बडी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

+ posts

संपादक: देव उनियाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *