November 6, 2026

बंगसील देवलसारी में रामलीला का धार्मिक पंरपरा व राज्याभिषेक के साथ समापन

बंगसील देवलसारी में रामलीला का धार्मिक पंरपरा व राज्याभिषेक के साथ समापन9

मसूरी।
Devendra Uniyal
मसूरी के निकटवर्ती जौनपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत बंगसील-देवलसारी में पिछले 14 दिनों से चल रही भव्य रामलीला का धार्मिक विधि-विधान और श्रीराम राज्याभिषेक के साथ शानदार समापन हुआ। अंतिम दिवस की लीला में क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। ग्रामीणों ने उनका स्वागत पारंपरिक ढोल-नगाड़ों, मालाओं और जय श्रीराम के नारों से किया।
इस मौके पर विधायक के पहुंचते ही पूरा क्षेत्र धार्मिक उत्साह और भक्ति भाव से सराबोर हो उठा। सैकड़ों श्रद्धालु कोणेश्वर महादेव मंदिर में भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण की भव्य झांकी के दर्शन हेतु उमड़ पड़े। मंदिर प्रांगण से निकली शोभायात्रा जब अयोध्या नगरी पंडाल पहुंची तो पूरा माहौल जय श्रीराम के जयघोषों से गूंज उठा। पंडाल में वैदिक मंत्रोच्चारण, हवन-यज्ञ और राज्याभिषेक समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने भाव-विभोर होकर हिस्सा लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने कहा, रामलीला केवल एक मंचन नहीं, बल्कि यह हमारी सनातन संस्कृति, आदर्श जीवन और मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों का सजीव चित्रण है। ऐसे आयोजनों से समाज में धार्मिकता, एकता और संस्कृति के प्रति जागरूकता बनी रहती है। उन्होंने कहा कि आज के समय में जब नई पीढ़ी मोबाइल और आधुनिकता की दौड़ में परंपरा से दूर हो रही है, ऐसे आयोजनों से उन्हें अपने संस्कारों और सभ्यता की जड़ों से जोड़ा जा सकता है। विधायक ने आदर्श रामलीला समिति बंगसील देवलसारी के कलाकारों की भावपूर्ण प्रस्तुति और उत्कृष्ट अभिनय की सराहना करते हुए कहा कि कलाकारों ने भगवान श्रीराम की लीलाओं को जीवंत कर दिया। रामलीला समिति अध्यक्ष बिजेंद्र पंवार ने कहा, इस भव्य आयोजन की सफलता पूरे क्षेत्र की आस्था और सहयोग का परिणाम है। इस लीला में सभी पात्रों ने सुंदर अभिनय किया है जो हमारी सांस्कृतिक विरासत का प्रमाण है। अगले वर्ष भी इससे अधिक भव्य आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी सहयोगियों, कलाकारों, संगीत मंडली, तकनीकी टीम और ग्रामीणों का आभार जताया। रामलीला के समापन के साथ ही पूरा क्षेत्र भक्ति और उल्लास के रंगों में रंग गया। अयोध्या नगरी की भव्य सजावट, झिलमिलाती रोशनी और गूंजते जयघोषों ने सभी का मन मोह लिया। समापन के बाद समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए भगवान के भोग स्वरूप दाल-भात प्रसाद का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सोबत रावत, समिति संरक्षक हुकम सिंह राणा, गजे सिंह राणा, शांतिप्रसाद गौड़, प्रेम सिंह राणा, चंद्र सिंह रावत, निर्देशक कमल किशोर नौटियाल, डा. बीरेंद्र नौटियाल, महावीर राणा, जयदेव गौड़, महिपाल राणा, जगत सिंह राणा, दिलमणि गौड़, महिपाल पंवार, रोहित पंवार सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य व सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।

You may have missed