November 6, 2026

वार्षिकोत्सव में छात्र छात्राओं ने किया अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन

वार्षिकोत्सव में छात्र छात्राओं ने किया अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन8
मसूरी।
Devendra Uniyal
महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्यामंदिर इंटर कालेज में विद्यालय की मार्ग दर्शक एवं प्रेरणा स्रोत मां सर्वेश्वरी के जन्मोत्सव को विद्यालय के वार्षिकोत्सव के रूप में मनाया गया। इस मौके पर बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. मनोज रयाल मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी प्रबंध समिति के पदाधिकारियों एंव गुजरात से आये महात्मा योगेश्वर एवं मा सर्वेश्वरी के भक्तों ने दीप प्रज्वलित कर व पुष्प अर्चन कर किया। इस मौके पर विद्यालय के छात्र छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। वहीं मां सर्वेश्वरी का जीवन परिचय प्रेरक प्रसंग, शारीरिक एवं योग प्रदर्शन से दर्शकां को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों का स्वागत एवं परिचय करवाते हुए प्रधानाचार्य डा. मनोज रयाल ने कहाकि विद्यालय हर वर्ष अपने प्रेरणास्रोत एवं मार्ग दर्शक मां सर्वेश्वरी के जन्मोत्सव को वार्षिकोत्सव के रूप में मनाते हैं। महात्मा योगेश्वर एवं मां सर्वेश्वरी का स्मरण हम सबको असीम उर्जा प्रदान करता है, और उनके आशीर्वाद एवं प्रेरणा से ही विद्यालय एंव छात्र छात्राएं निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर हैं। उन्हांने कहा कि मां सर्वेश्वरी के सानिध्य से हमें सकारात्मक उर्जा मिलती है।उन्हांने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की व वर्षभर की गतिविधियों से अवगत कराया। वार्षिकोत्सव पर गांधी निवास सोसायटी के अध्यक्ष शैलेंद्र कर्णवाल ने अपने संबोधन में कहा कि यह दिन हमारे लिए अति उत्साह का है, हमारे विद्यालय का जन्म 1978 में हुआ, और आज एक प्रतिष्ठित शिक्षा का केद्र है। मां सर्वेश्वरी के सहयोग से ही यह विद्यालय इस स्तर तक पहुंचा है। यहां पर छात्र छात्राओं का सर्वागीण विकास किया जा रहा है।उन्होने सभी दानदाताओं एंव मां सर्वेश्वरी व उनके भक्तों का हार्दिक धन्यवाद किया व कहा कि सभी के सहयोग से विद्यालय का भवन तैयार हुआ हैजिसमें आठ सौ बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।इस अवसर पर परिषदीय परीक्षा में मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि इस विद्यालय के प्रतिभाओं का प्रदर्शन इस वार्षिकोत्सव पर झलक रही है। उन्होंने अभिभावकों को कहा कि वास्तव में उन्हांने अपने बच्चों को शिक्षा के लिए उचित विद्यालय का चयन किया।साथ ही बच्चों ने जो विज्ञान प्रदर्शनी, प्रोजेक्ट मॉडल बनाये हैंउससे ज्ञात हो जाता है कि यहां पर बच्चों का सर्वागीण ही नहीं अपितु समग्र विकास किया जा रहा है।इसके साथ ही यहां पर बच्चों में उचित संस्कार दिए जाते है, इसलिए अभिभावकों को भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया जाना चाहिए विद्यालय के प्रबंधक मदनमोहन शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।

You may have missed