November 6, 2026

जो व्यक्ति परिश्रम से घबराता है, वह कभी ऊँचाइयों को प्राप्त नहीं कर सकता गुरमीत सिंह

जो व्यक्ति परिश्रम से घबराता है, वह कभी ऊँचाइयों को प्राप्त नहीं कर सकता गुरमीत सिंह

मसूरीl
Devendra Uniyal

शुक्रवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने मसूरी स्थित ऐतिहासिक सेंट जॉर्ज कॉलेज में आयोजित ‘‘योगधरा’’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
उक्त कार्यक्रम उत्तराखण्ड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने, पैट्रिशियन ब्रदर्स की भारत में 150 वर्षों की सेवा-परंपरा तथा बाल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था।
इस अवसर पर राज्यपाल ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों तथा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों द्वारा उत्तराखण्ड की समृद्ध संस्कृति पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति पेश कीl
इस मौके पर कॉलेज के छात्रों को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि सफलता हमेशा साहसी और परिश्रम करने वालों को मिलती है। जो व्यक्ति परिश्रम से घबराता है, वह कभी ऊँचाइयों को प्राप्त नहीं कर सकता। उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें, आत्मविश्वास को अपना आधार बनाएं और ‘‘राष्ट्र प्रथम’’ की भावना के साथ आगे बढ़ें। राज्यपाल ने कहा कि बच्चे ही भारत का भविष्य हैं और अमृत काल में देश को विकसित भारत बनाने में युवाओं की निर्णायक भूमिका है।
राज्यपाल ने वर्तमान समय को एआई और टेक्नोलॉजी के युग के रूप में रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों को इन क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि चुनौतियों से डरने के बजाय उनसे सीखना चाहिए क्योंकि सीखने की प्रक्रिया ही व्यक्ति को श्रेष्ठ बनाती है। साथ ही उन्होंने बच्चों को जीवन में विनम्रता, अनुशासन और सभी के प्रति आदर-सम्मान बनाए रखने की भावना को विकसित करने को कहा।
वही शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए राज्यपाल ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र के अदृश्य शिल्पकार होते हैं, जिनके ज्ञान, मार्गदर्शन और त्याग से भावी पीढ़ी का निर्माण होता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल रोजगार प्राप्त करना नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण और जिम्मेदार नागरिक तैयार करना है। उन्होंने सेंट जॉर्ज कॉलेज के पिछले कई दशकों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उत्कृष्ट अनुशासन और उच्च नैतिक मूल्यों के माध्यम से देश-विदेश में बनाई गई विशिष्ट पहचान को सराहनीय बताया।
इस अवसर पर नगर पालिका मसूरी की अध्यक्ष मीरा सकलानी, कॉलेज के प्रिंसिपल ब्रदर जयासीलन सहित सेंट जॉर्ज कॉलेज के शिक्षक छात्र और अभिभावक गण उपस्थित रहे।

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।

You may have missed