November 6, 2026

भार्गव इटर कालेज में नेहरू जयंती पर छात्रों को पुरस्कृत किया गया

भार्गव इटर कालेज में नेहरू जयंती पर छात्रों को पुरस्कृत किया गया

मसूरी।
Devendra Uniyal
प. जवाहर लाल नेहरु का जन्मदिवस, बाल दिवस हर्षोउल्लास से मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय में वर्ष भर की शैक्षिक और शिक्षेत्रर गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरुस्कृत किया गया।
इस मौके पर विद्यालय में फन गेम्स और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य अनुज तायल ने छात्रों के सम्मुख प० जवाहर लाल नेहरू के बच्चो के प्रति उनके प्रेम, स्नेह और आत्मीयता के बारे में प्रेरक विचार रखे। विद्यालय के राज्य स्तरीय खेलो में प्रतिभाग करने वाले छात्रों संजीव व राकेश को विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया साथ ही वर्षभर की विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट छात्रों,कक्षाओं में प्रथम आने वाले छात्रों ,कक्षाओं में सर्वाधिक उपस्तिथि वाले छात्रों को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पालिका क्षेत्रीय सभासद रुचिता गुप्ता, उपस्थित रही।. कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की प्रवक्ता डा०मयूष रावत ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक सतीश गोयल, बचपन प्ले स्कूल की प्रधानाध्यापिका सपना गोयल, नीरज अग्रवाल, गौरव गुप्ता, विद्यालय के शिक्षक वी पी भट्ट, रंजना पंवार, विमला गौड़, संजीव जोशी,बलबीर, शेलेन्द्र बिष्ट उपस्थित रहे।

इनरव्हील क्लब ने मसूरी गर्ल्स इंटर कालेज में नेहरू जयंती पर कोट व अल्पाहार वितरित किया

मसूरी।
इनर व्हील क्लब मसूरी ने मसूरी गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रतिभाशाली छात्राओं के साथ बाल दिवस पूरे उत्साह व उल्लास के साथ मनाया। इस मौके पर बच्चों को कोट व अल्पाहार वितरित किया गया।
इनरव्हील क्लब मसूरी ने मसूरी गर्ल्स इंटर कालेज में प. नेहरू का जन्म दिवस बाल दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर छात्राओं को प. नेहरू के जीवन के बारे में विस्तार से बताया गया व कहा कि प. नेहरू बच्चों को बहुत प्यार करते थे। कार्यक्रम में क्लब की ओर से बच्चों को कोट और 150 बच्चों को फल, बिस्किट चाकलेट आदि का अल्पाहार वितरित किया गया। इस मौके पर बच्चों ने सुन्दर नृत्य, भावपूर्ण भाषण, और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियाँ दीं, जिसने पूरे वातावरण को रंगीन, जीवंत और आनंदमय बना दिया। यह दिन बच्चों की मुस्कान, ऊर्जा और उत्साह के साथ एक यादगार उत्सव बन गया। बच्चों का उत्साह पूरे कार्यक्रम की शान बन गया। इस मौके पर इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष साधना साहनी, रीता जैन, रश्मि कर्णवाल, किरन त्रिपाठी, आदि मौजूद रहे।

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।

You may have missed