मसूरी में नहीं हो रही अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई ,शहर में आई निर्माण कार्यों की बाढ़
मसूरी में नहीं हो रही अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई ,शहर में आई निर्माण कार्यों की बाढ़
9
मसूरी
Devendra Uniyal
मसूरी में अवैध निर्माण की बाढ़ सी आ गई है! शहर के प्रमुख स्थानों जैसे माल रोड, टिहरी बस अड्डे, बीके स्टेट, साहूजन स्टेट, कफ कफलानि, बालूगंज झड़ी पानी, हाथी पांव सहित अन्य हिस्सों में अवैध निर्माण किए जा रहे हैं, लेकिन एमडीडीए इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
स्थानीय निवासी सुरेंद्र सिंह ,सुभाष सिंह व सुनील ने बताया कि एमडीडीए गरीब आदमी के एक कमरे के निर्माण पर कड़ी कार्रवाई करता है, लेकिन बड़े-बड़े बहुमंजिला निर्माण कार्यों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि विभाग दोहरी नीति के तहत कार्य कर रहा है, जिसका कड़ा विरोध किया जाएगा l
उन्होंने कहा कि एमडीडीए बेवजह स्थानीय लोगों को परेशान कर रही है एक कमरा भी बना रहे हैं तो कार्रवाई की जा रही है और बड़े-बड़े होटल बन रहे हैं तो उनके खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है कहा कि इसके खिलाफ जल्द ही धरना प्रदर्शन किया जाएगाl और जल्द ही जिला अधिकारी वह एमडीडीए के वीसी से भी मुलाकात करेंगेl
उन्होंने कहा कि हरे भरे जंगलों को काटकर बिल्डिंग बनाई जा रही हैं, जिससे यहां का पर्यावरण भी नष्ट हो रहा है।
एमडीडीए ने हाल ही में 7 अवैध निर्माणों को सील किया है और 2 स्थानों पर अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया है,


लेकिन यह कार्रवाई नाकाफी है l
संपादक: देव उनियाल
