November 5, 2026

खेलों को बढ़ावा देने और खेल प्रेमियों के प्रोत्साहन के लिए राज्य सरकार सतत रूप से प्रयासरत- गणेश जोशी

मसूरी।
Devendra Uniyal
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी से लगे जनपद टिहरी के कैम्पटी क्षेत्र में आयोजित 32वें अगलाड़ घाटी खेल एवं सांस्कृतिक विकास समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।
कैम्पटी पहुंचने पर ग्रामीणों ने मंत्री गणेश जोशी का पारंपरिक तरीके से वाद्ययंत्रों के साथ नृत्य कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। मंत्री ने समारोह में उपस्थित खिलाड़ियों और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि राज्य सरकार खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। समारोह के दौरान ग्रामीणों की मांग पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं। जिसमें ग्राम पंचायत सिया कैम्पटी में पिछले 20 वर्षों से किराये के भवन में संचालित राजकीय न्याय पंचायत स्तरीय कृषि निवेश केन्द्र के नवीन भवन निर्माण की स्वीकृति,  ग्राम नौथा में निर्माणाधीन श्रीदेव सुमन एग्रीक्लस्टर सेंटर को पुनः प्रारम्भ करने की स्वीकृति, ग्राम पंचायत नवाड़ीधार के अन्तर्गत ग्राम बीरागांव में सामुदायिक भवन निर्माण की स्वीकृति देने की घोषणा की। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि किसी भी समाज की पहचान उसकी सांस्कृतिक विरासत से होती है। समिति द्वारा संस्कृति के संवर्धन और संरक्षण की दिशा में किए जा रहे कार्यों की उन्होंने सराहना की। उन्होंने यह भी कहा कि खेलों को बढ़ावा देने और खेल प्रेमियों के प्रोत्साहन के लिए राज्य सरकार सतत रूप से प्रयासरत है। उन्होंने आयोजन की सफलता के लिए समिति और क्षेत्रवासियों को बधाई भी दी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ब्लॉक प्रमुख सीता पंवार समिति अध्यक्ष वीरेंद्र पंवार, मंडल अध्यक्ष मसूरी रजत अग्रवाल, राजेश नौटियाल, प्रेम सिंह पंवार, किशन पंवार, मुकेश पंवार, शूरवीर पंवार, बिजला पंवार, समीर पंवार, सुनील नौटियाल, अनूप नौटियाल, कविता रौतेला, श्वेता राणा, राजेंद्र रावत, रणवीर कंडारी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।

You may have missed