November 5, 2026

बिहार में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर मंत्री गणेश जोशी ने मनाया जीत का  जश्न

बिहार में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर मंत्री गणेश जोशी ने मनाया जीत का  जश्न

मसूरी।
Devendra Uniyal
 प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी पहुँचकर गांधी चौक में पार्टी पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों के साथ मिठाई बांटकर तथा आतिशबाजी कर भाजपा की विजय का जोरदार जश्न मनाया। इस मौके पर मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ठुमके भी लगाये।
सोमवार को गांधी चौक पहुचंने पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का कार्यकर्ताओं ने ढोल ढमाके के साथ स्वागत किया। भाजपा की बिहार में बड़ी जीत के बाद मसूरी पहुंचे मंत्री गणेश जोशी के समक्ष आतिशबाजी की गयी व मिष्ठान वितरित कर जीत का जश्न मनायाl
 वहीं मंत्री गणेश जोशी पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी सहित कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर जमकर ठुमके लगाये। इस मौके पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि  जो लोग कहते थे कि मोदी मैजिक खत्म हो गया है, उन्हें बिहार चुनाव परिणाम देख लेने चाहिए। अब मोदी का ‘महा मैजिक’ शुरू हुआ है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान विपक्ष के कुछ नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री के प्रति की गई अभद्र टिप्पणियों का जवाब बिहार की जनता ने अपने वोट से दे दिया है। मंत्री जोशी ने आगे कहा कि बिहार की जनता ने भाजपा को जो आशीर्वाद दिया है, वह निश्चित ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047’ के संकल्प में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। वहीं कहा कि आगामी 2027 में उत्तराखंड व उत्तरप्रदेश सहित जहां भी चुनाव है वहां भी भाजपा बड़ी जीत के साथ पुनः सत्ता में लौटेगी। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी विश्व के सबसे बडे नेता है व उनके साथ अमित शाह जैसे चाणक्य है जिनके आगे कोई नहीं टिक सकता। बिहार के लोग पूरे विश्व में विकास व निर्माण का कार्य करते है। उन्होंने कहाकि एमवाई का फार्मूला माताओं व युवाओं को जोड़ कर भाजपा आगे बढी है, उसका असर उत्तराखंड में होगा। उन्होंने कांग्रेस के नव निर्वाचित अध्यक्ष की भाजपा पर की गयी टिप्पणी पर कहा कि बुझे हुए चिराग से कभी रौशनी नहीं होती ऐसे ही गणेश गोदियाल है, गत सप्ताह भी मसूरी आये तत्काली प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने भी ऐसा ही बयान दिया तब मैने कहा था कि वह इस पद पर रह पायेंगे कि नहीं उसका भी पता नहीं व अगले दिन उनकी विदाई हो गयी। प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व व पुष्कर धामी जैसा नेता, जिनके पास राजनैकिक संवेदनशीलता है, आपदा में जब लोग घरों मे त्योहार मना रहे थे तब वे घटना स्थल पर पीडितों की मदद कर रहे थे। धामी ने कई कठोर कानून बनाकर प्रदेश की जनता को अपनी राजनैतिक कुशलता का परिचय दिया है। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, मोहन पेटवाल, राकेश रावत, नरेंद्र मेलवाल, सतीश ढौंडियाल, गुड मोहन राणा, विजय बिंदवाल, देवेंद्र मलासी, कमल शर्मा, अभिलाष, उज्जवल नेगी, चमन नौटियाल, सुनील रतूड़ी, राजेंद्र रावत, राकेश अग्रवाल,  सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।

You may have missed