March 7, 2026

चैंबर निर्माण आंदोलन न्यायोचित, राजनीति से दूर रहकर ही मिलेगा समाधान” आर्यन देव उनियाल—

0
चैंबर निर्माण आंदोलन न्यायोचित, राजनीति से दूर रहकर ही मिलेगा समाधान”
आर्यन देव उनियाल—
मसूरी।
Devendra Uniyal
देहरादून में चैंबर निर्माण को लेकर चल रहे आंदोलन पर मसूरी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए एडवोकेट आर्यन देव उनियाल ने कहा कि अधिवक्ता समाज की यह मांग पूरी तरह न्यायोचित है, लेकिन कुछ लोग आंदोलन को राजनीतिक दिशा देने की कोशिश कर रहे हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि आंदोलन में वे स्वयं अपने साथी वकीलों के साथ मौजूद रहे हैं और यह मुद्दा सिर्फ अधिवक्ताओं की सुविधा व अधिकारों से जुड़ा है।
उनियाल ने चेताया कि मंच को राजनीतिक हमलों का माध्यम बनाना न केवल आंदोलन की गंभीरता कम करता है, बल्कि एकजुटता को भी प्रभावित करता है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति भरोसा जताते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वकील समाज की समस्याओं के प्रति संवेदनशील हैं और सरकार की नीयत स्पष्ट है “उचित मांगों पर सकारात्मक समाधान अवश्य आएगा।”
उन्होंने कहा कि वे आंदोलन का हिस्सा भी हैं और संवाद का माध्यम भी, और विश्वास है कि बातचीत, सहयोग व एकता से चैंबर निर्माण का समाधान जल्द सामने आएगा।
+ posts

संपादक: देव उनियाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *