बड़े मोड़ से लेकर एलेन स्कूल तक सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है सड़क निर्माण के दौरान कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है l अभी सड़क के पार्ट वन का कार्य पूरा हो गया है वह अब पार्ट 2 का कार्य शुरू किया गया हैl
स्थानीय सभासद बबीता मल्ल ने कार्य की गुणवत्ता को लेकर स्पष्ट किया है कि कार्य की गुणवत्ता में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी जिसके चलते सड़क निर्माण का कार्य गुणवत्ता के साथ किया जा रहा हैl रोड पर किए जा रहे निर्माण कार्य से स्थानीय निवासी भी काफी खुश हैl
इस बारे में स्थानीय निवासी सुरेश गोयल ने बताया कि पहले की रोड में और अब किए गए निर्माण कार्य में जमीन आसमान का अंतर हैl बताया कि अब रोड अच्छी बन गई है वह गुणवत्ता युक्त सामग्री का प्रयोग किया गया हैl
बताया कि पहले रोड काफी सकरी थी लेकिन हम आरसीसी लगाकर मार्ग को काफी चौड़ा कर दिया गया है जिसके चलते अब जाम की समस्या से भी निजात मिलेगीl
उन्होंने बताया कि ठेकेदार द्वारा गुणवत्ता के साथ कार्य किया गया है अन्य लोगों को भी इससे सीख लेनी चाहिएl
वही स्थानीय दुकानदार राजीव अग्रवाल ने बताया कि पहले रोड की हालत बहुत खराब थी लेकिन अब रोड बनने से जाम की समस्या से निजात मिलेगी l
रोड को आरसीसी से बनाया गया है जो काफी लंबे समय तक चलेगी
उन्होंने कहा कि इसी तरह से अन्य सड़क बनाई जानी चाहिए वह अन्य जनप्रतिनिधियों को भी इससे सीख लेनी चाहिएl उन्होंने बताया कि पहले मार्ग काफी सकरा था एक तरफ वाहनों को रोक कर दूसरी तरफ के वाहनों को छोड़ जाता था कई बार यहां पर 108 भी फंस जाती थी जो मरीज को लेकर सिविल अस्पताल जाती थी
वहीं क्षेत्रीय सभासद बबीता मल्ल ने बताया कि जब वह चुनाव लड़े थे तब उनके द्वारा स्थानीय जनता से सड़क बनाने का वादा किया गया था जिसे उनके द्वारा पूरा कर लिया गया है l
उन्होंने बताया कि ठेकेदार को कार्य शुरू करने से पहले स्पष्ट किया गया था कि कार्य की गुणवत्ता में किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा जिसके चलते ठेकेदार द्वारा कार्य की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए सड़क का निर्माण किया जा रहा है l
उन्होंने कहा कि उक्त मार्ग पर मसूरी का एकमात्र उप जिला चिकित्सालय वह एलेन स्कूल है जहां पर हर दिन सैकड़ो बच्चे आवागमन करते हैं सड़क बनने से इसका लाभ सभी को मिलेगाl
बताया कि सड़क काफी चौड़ी हो गई है जिससे जाम की समस्या से भी राहत मिलेगीl
गौरतलब है कि नगर पालिका के अंतर्गत आने वाले कुछ सड़कों पर गुणवत्ता विहीन कार्य किया गया जिसकी शिकायत स्थानीय निवासियों द्वारा सीएम पोर्टल पर भी की गईl वहीं वार्ड नंबर 3 में बड़े मोड़ से लेकर एलेन स्कूल तक किए गए निर्माण कार्य पर गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा गया है वह सड़क को आरसीसी से बनाया गया है इसी तरह से अन्य सड़कों को भी बनाया जाना चाहिए जिससे कि सड़क काफी लंबे समय तक चलेl