November 5, 2026

आगामी क्रिसमस पर्व को लेकर केक मिक्सिंग समारोेह आयोजित किया 

आगामी क्रिसमस पर्व को लेकर केक मिक्सिंग समारोेह आयोजित किया
मसूरी।
Devendra Uniyal
 जेपी रेजीडेंसी मैनर  में आगामी क्रिसमस सीजन की तैयारियां शुरू कर दी है जिसकी शुरूआत केक मिक्सिंग समारोह से की गयी। इस मौके पर अतिथियों व पर्यटकों सहित निर्मला स्कूल के बच्चों ने केक मिक्सिग समारोह में प्रतिभाग किया।

केक मिक्सिंग समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल ने सूखे मेवे व वाइन को मिक्स कर केक मिक्सिंग समारोह का शुभारभ किया। इस मौके पर प्रतिभाशाली शेफ़्स की टीम मेहमानों को विभिन्न प्रकार की उत्सव सामग्री काले करंट, सुनहरी खुबानी, रम में भीगे अंजीर, ड्रंकन किशमिश, खजूर, कैंडीड संतरे के छिलके, कैंडीड अदरक, सूखी चेरी, टूटी फ्रूटी, कैंडीड कद्दू, और रम व ब्रांडी की भरपूर मात्रा में मिलाकर एक पारंपरिक क्रिसमस केक बनाने की आनंददायक प्रक्रिया शुरू की। इस मौके पर महाप्रबंधक पीयूष कपूर ने कहा कि  क्रिसमस पारंपरिक क्रिसमस केक के बिना अधूरा है, और इसकी तैयारी सचमुच प्रेम का एक ऐसा श्रम है जो बहुत पहले से शुरू हो जाता है। केक मिक्सिंग समारोह उत्सव की भावना का स्वागत करने का तरीका है जो खुशी, एकजुटता और आने वाले आनंदमय समय की प्रत्याशा का उत्सव है। त्योहार लोगों को एक साथ लाने का एक खूबसूरत तरीका होते हैं। पारंपरिक केक मिक्सिंग, जो सदियों पुरानी है, ऐसी ही एक आनंददायक परंपरा है। हमें खुशी है। इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल ने कहा कि आने वाला समय त्योहारों का है जिसमें क्रिसमस पर्व व नया साल प्रमुख है जिसके लिए जेपी रेजीडंेसी हमेशा की तरह इस साल भी केक मिक्सिग समारोह का आयोजन कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह पर्व प्यार, सामाजिक एकता व खुशियों का पर्व है जिसे मिल कर मनाया जाता है। उन्होंने कहाकि इसके साथ ही यह सीजन पर्यटन सीजन होता है जिसमें बड़ी संख्या में पर्यटक मसूरी घूमने आते है ऐसे में उन्हे यहां बना यह केक परोसा जायेगा। इस मौके पर आरएम तनुज नैयर ने कहा कि क्रिसमस  पर केक का विशेष महत्व होता है और यह केक विभिन्न प्रकार के सूखे मेवे व वाइन को मिला कर बनाया जाता है जिसे बनाने में एक माह का समय लगता है व स्वाट में अनूठा होता है। इस मौके पर विजय गुरूंग, आभा सैली, आर्यनदेव उनियाल, तनु उनियाल, विदूषी निशंक उनियाल, अजय मार्क सहित निर्मला इंटर कालेज के बच्चों सहित अतिथि व पर्यटक मौजूद रहे।

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।

You may have missed