November 5, 2026

नगर पालिका बोर्ड बैठक में  35 प्रस्तावो पर लगी मोहर .  रोपवे संचालन की अवधि बढाई . मालरोड पर वाहनों को जाने के लिए फास्ट टेक लगाया जाएगा

नगर पालिका बोर्ड बैठक में  35 प्रस्तावो पर लगी मोहर .

 रोपवे संचालन की अवधि बढाई . मालरोड पर वाहनों को जाने के लिए फास्ट टेक लगाया जाएगा
Devendra Uniyal

पालिका बोर्ड बैठक में 37 प्रस्ताव लाए गए थे जिनमें से 35 प्रस्ताव पास किए गए वह दो प्रस्ताव पेंडिंग रखे गए वही 35 प्रस्तावों पर सर्व समिति से मोहर लगा दी गई

पालिका  की बोर्ड  बैठक में लाये गये 37 प्रस्तावों में से 35 प्रस्ताव पास किए गये जबकि दो प्रस्ताव स्थापित किए गए जिन्हें अगली बोर्ड बैठक के लिए रखा गया। बैठक में रोपवे संचालन की समयावधि समाप्त होने पर 11 माह आगे बढाने का निर्णय लिया गया, व झूलाघर पर बड़े झूले को हटाने व छोटे झूले को संचालित करने के लिए समय समाप्त होने पर निविदा आमंत्रित करने का भी निर्णय लिया गया।
गुरुवार को पालिका सभागार में संपन्न हुई बैठक में  दो प्रस्ताव को छोड कर सभी प्रस्ताव पास किए गयेl
बैठक में सभी प्रस्तावो पर गहन चर्चा की गईl जिसमें
 नगर पालिका टाउन हाल पार्किग में स्थानीय लोगों को पार्किेग की सुविधा वार्षिक किराये पर दी जायेगी लेकिन उसकी संख्या सीमित रखी जायेगी, पालिका की जो दुकाने खाली है उनकी निविदा आमंत्रित की जायेगी, वहीं गड़ी खाना पार्किग की पुरानी निविदा को निरस्त कर नई निविदा आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया। , बैठक में किक्रेग स्थित दोनों पेट्रोल पंपों का किराया बाजार दर पर तय करने के साथ ही मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत सैनिक विश्राम गृह हेतु ढाई बीघा जमीन डगलसडेल क्षेत्र में आवंटित करने का भी प्रस्ताव पास किया गया। शहर के सार्वजनिक शौचालय जो दो अलग अलग संस्थाओं को दिए गये है, उनका टेंडर निरस्त कर नई निविदा निकालने का भी निर्णय लिया गया। शहर के आवारा कुत्तों के लिए झडीपानी में एबीसी सेंटर बनाया जायेगा व कुत्तों के लिए मकडे़ती में सेल्टर बनाकरं रखा जायेगा वहीं पालतू कुत्तों का पंजीकरण किया जायेगा। शहर की पथ प्रकाश व्यवस्था को सुचारू करने के लिए छह कर्मी रखने का प्रस्ताव पास किया गया जिसे शासन को भेजा जायेगा, वहीं स्वच्छता सर्वेक्षण में पहला स्थान पाने पर मिली राशि का पंचास प्रतिशत पर्यावरण मित्रों पर खर्च किया जायेगा
टाउन हाल की व्यवस्था में सुधार करने का भी प्रस्ताव पास किया गया। बैठक में नगर पालिका के ब्रिटिश काल के रोड रोलर को हेरिटेज के तौर पर स्थापित किया जायेगा, हर वार्ड में सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि बोर्ड में किसी भी प्रस्ताव का विरोध नहीं किया गया केवल दो प्रस्ताव स्थगित किए गये जो अगली बोर्ड में आयेंगे। उन्होंने कहा कि पार्किंग के प्रस्ताव व पेट्रोल पंप आदि के मामले थे जिनके कारण राजस्व का नुकसान हो रहा था उनका किराया बाजार दर या सर्किल रेट पर बढाने का निर्णय लिया गया। किंक्रेग में नौ दुकानों में पांच दुकाने लाइब्रेरी बस स्टैण्ड के उन दुकानदारों को दी जायेंगी जिनकी दुकाने पूर्व में तोड़ी गई थी बाकी चार दुकाने जरूरतमंदों को दी जायंेगी।  मालरोड पर वाहनों को जाने के लिए फास्ट टेक लगाने पर विचार किया जा रहा है जिससे राजस्व के नुकसान की भरपाई हो पायेगी। इस मौके पर सभासद पवन थलवाल ने कहा कि बोर्ड में हर वार्ड में रोजगार सृजन के लिए वेंडर जोन बनाने का निर्णय लिया गया जो अच्छा प्रयास है ताकि उस क्षेत्र के बेरोजगारों व जरूरतमंदों को रोगजार के अवसर मिलेंगे वहीं । बोड बैठक में सभासद गौरी थपलियाल, बबीता मल्ल, विशाल खरोला, नीतू चौहान, रूचिता गुप्ता, अमित भटट, पवन थलवाल, सचिन गुहेर, रणवीर कंडारी, पंकज खत्री, पालिका अधिशासी अधिकारी तनवीर सिंह मारवाह, रजनीश डोबरियाल, कार्यालय अधीक्षक चंद्रप्रकाश बडोनी सहित पालिका के अधिकारी मौजूद रहे।  ं

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।

You may have missed