November 5, 2026

रोटरी क्लब मसूरी ने नईम अहमद को आत्मनिर्भर बनाने में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

रोटरी क्लब मसूरी ने नईम अहमद को आत्मनिर्भर बनाने में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
मसूरी।
Devendra Uniyal
रोटरी क्लब मसूरी ने गंभीर चिकित्सीय जटिलताओं के कारण अपना दाहिना पैर खोने वाले नईम अहमद को कृत्रिम अंग प्रदान कर उन्हें चलने में सक्षम बना दिया। अब वे पुनः अपना रोजगार करने जा रहे हैं। उन्होंने रोटरी मसूरी सहित सहायोगियों का धन्यवाद किया जिनकी बदौलत उनके जीवन में नई रोशनी आयी।
शुक्रवार को रोटरी क्लब मसूरी की के द्वारा आयोजित बैठक में नईम अहमद ने बताया कि रोटरी मसूरी की सहायता से कृत्रिम पैर लगने के बाद वह अपना सैलून की दुकान को दुबारा शुरू कर रहे है। उन्होंने रोटरी मसूरी, रोटरी क्लब चंडीगढ ट्राइसिटी, नैवेडेक क्लिनिक सहित सभी सहयोगियों का विशेष आभार जताया जिनकी मदद से उनका आत्म विश्वास व सम्मान वापस लौटाया। बैठक के रोटरी सचिव योगिता गोयल ने बताया कि यह बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि नईम अहमद, निवासी लाइब्रेरी, मसूरी, जो वर्ष 2019 में गंभीर चिकित्सीय जटिलताओं के कारण अपना दाहिना पैर खो बैठे थे, अब कृत्रिम अंग की सहायता से दोबारा चलने में सक्षम हो गए हैं। उनके पैर कटने के बाद मसूरी में उनकी छोटी सी नाई की दुकान भी बंद हो गई थी और उनका जीवनयापन पूरी तरह प्रभावित हो गया था। उनकी कठिनाइयों को समझते हुए, रोटरी क्लब मसूरी के अध्यक्ष रोटेरियन दीपक अग्रवाल और सचिव रोटेरियन योगिता गोयल ने उनकी मदद के लिए पहल की। रोटरी क्लब मसूरी ने इस विषय पर डीजी रोटेरियन रवि प्रकाश और जिला सचिव रोटेरियन पंकज पांडे से बात की, और इसी बातचीत से इस परियोजना की शुरुआत हुई। क्लब ने इस मामले को आगे रोटेरियन डॉ. वी.जे.एस. वोहरा से जोड़ा, जो वर्षों से अत्यंत कम लागत पर कृत्रिम अंग उपलब्ध कराकर मानवता की सेवा कर रहे हैं। इसी समय, एस.सी. देवान, सीए आगे आए और संपूर्ण खर्च वहन करने की जिम्मेदारी लेते हुए रोटरी क्लब ऑफ चंडीगढ़ ट्राइसिटी के माध्यम से इस नेक कार्य को संभव बनाया। एक अक्टूबर नईम अहमद ने नेवेडैक प्रोस्थेटिक क्लिनिक, ज़िरकपुर में माप और प्लास्टर कास्ट करवाया, और 29 अक्टूबर को उन्हें उनका नया कृत्रिम पैर प्रदान किया गया। अस्पताल में दो दिन उन्हें अभ्यास और चलने की ट्रेनिंग दी गई। इस पहल को सफल बनाने में डीजी रोटेरियन रवि प्रकाश, जिला सचिव रोटेरियन पंकज पांडे, रोटेरियन डॉ. वी.जे.एस. वोहरा, रोटरी क्लब मसूरी के अध्यक्ष रोटेरियन दीपक अग्रवाल, चेयरमैन पीपी विपुल मित्तल, डायरेक्टर रोटेरियन रजत अग्रवाल, मुख्य दाता एस.सी. देवान रोटरी क्लब ऑफ चंडीगढ़ ट्राइसिटी, सीनियर प्रोस्थेटिक कंसल्टेंट डा. बीजेएस वोहरा, डा. नरेदं्र कुमार, विकास गर्ग, सलिल बाली, इंदु बोहरा, अशोक बत्रा, वरूण प्रकाश, का विशेष सहयोग रहा।

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।

You may have missed