March 7, 2026

बचपन प्ले स्कूल वार्षिकोत्सव में बच्चों ने प्रतिभा का किया  प्रदर्शन 

0

बचपन प्ले स्कूल वार्षिकोत्सव में बच्चों ने प्रतिभा का किया

प्रदर्शन


मसूरी।
Devendra Uniyal
 बचपन प्ले स्कूल का द्वितीय वार्षिक समारोह हर्षाेल्लास से मनाया गया इस दौरान प्रधानाध्यापिका सपना गोयल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया व इसके बाद स्वस्ति वाचन, दीप प्रज्वलन व वंदना के साथ बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों द्वारा सभी का मनमोह लिया।
छोटे छोटे बच्चों ने प्रेरणाप्रद कहानियों, हिंदी अंग्रेजी व गढ़वाली नृत्य, भारतीय संस्कारों के परिपेक्ष्य में नाटिका, मेरा जूता है जापानी गीत पर प्रस्तुति आदि विभिन्नताओं से युक्त प्रस्तुतियो को सभी के द्वारा सराहा गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डीआरडी ओ की उप निदेशक वरिष्ठ वैज्ञानिक अनिता पुरी मोहिंद्रा ने बच्चों की प्रतिभा से प्रभावित हो कर उनके सम्पूर्ण प्रदर्शन पर अपनी स्वरचित कविता द्वारा कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंशा कर सभी को  शुभकामना दी। समारोह में वर्षभर की विभिन्न गतिविधियों के लिए भी बच्चों को पुरस्कृत किया गया।कार्यक्रम का संचालन वंशिका तायल एवं शलोक गोयल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। आर एन भार्गव इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य अनुज तायल द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति के यशवंत गर्ग, सतीश गोयल, धन प्रकाश, ए के गर्ग, हेमचंद जैन, जय गोपाल गर्ग, नीरज अग्रवाल, सहित छात्रों के अभिभावकों की उपस्तिथि रही। विद्यालय की सभी शिक्षिकाओं की विशेष मेहनत बच्चों की प्रस्तुतियो में स्पष्ठ नजर आ रही थी।
+ posts

संपादक: देव उनियाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *