March 7, 2026

अल्ट्रा मैराथन में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को नंबर . किट वितरित की

0
अल्ट्रा मैराथन में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को नंबर . किट वितरित की
मसूरी।

Devendra Uniyal

 सिने अभिनेता पदमश्री स्व.टॉम आल्टर की स्मृति में कराई जा रही । व
अल्ट्रा मैराथन में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को नंबर व किट वितरित की गयी वही उनको दौड़ के लिए तैयार करने के लिए क्रासफिट की ओर से फिजिकल प्रशिक्षण दिया गया।
कुलडी स्थित एक होटल  प्रांगण में पदमश्री स्व. टॉम आल्टर अल्ट्रा मैराथन में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को जिन्होंने पंजीकरण कराया है उन्हें चेस्ट नंबर व किट वितरित की गयी। वहीं दूसरी ओर दौड में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को फिट रखने के लिए क्रासफिट की ओर से फिटनेस का प्रशिक्षण दिया गया। इसी के साथ ही मैराथन में सहयोग के लिए रास्ते भर तैनात किए जाने वाले पुलिस कर्मियों, आईटीबीपी के जवानों व संत निरंकार मिशन के स्वयं सेवकों को अल्ट्रा दौड, फुल मैराथन, हॉफ मैराथन के रूट के बारे में जानकारी दी गयी व उन्हें कहां पर तैनात रहना है उसके बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। मैराथन में प्रतिभागियों के मनोबल को बढाने व उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए मिसेज ग्लोब 2025 अनुराधा गर्ग भी मसूरी पहुंच चुकी हैं। वहीं धावकों को प्रोत्साहित करने व उनके मनोरंजन के लिए गीत संगीत का कार्यक्रम भी रखा गया है जिसमें स्टार गायकों ने एक से एक बढकर गाने सुनाकर श्रोताओं को मुग्ध कर दिया। इस मौके पर संदीप साहनी, रजत कपूर, दीपक, सूरत सिह रावत, बिजेंद्र पुंडीर, सुरेश गोयल, राशिद, विजय जुगराण, बीएस नेगी आदि मौजूद रहे।
+ posts

संपादक: देव उनियाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *