पहाड़ों की रानी मसूरी में हुई थी, फिल्म दुल्हन एक रात की शूटिंग
पहाड़ों की रानी मसूरी में हुई थी, फिल्म दुल्हन एक रात की शूटिंग
मसूरीl
Devendra Uniyal
बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र की लंबी बीमारी के बाद निधन होने की सूचना मिलते ही पहाड़ों की रानी मसूरी में भी शोक की लहर दौड़ गई, उनके निधन पर प्रशंसकों ने गहरा दुख व्यक्त कियाl
बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र 1967 में फिल्म दुल्हन एक रात की शूटिंग के लिए मसूरी आए थे। शूटिंग के दौरान कुछ दृश्यों में मसूरी के रेलवे स्टेशन और शहर के अन्य हिस्सों को दिखाया गया था l
फिल्म दुल्हन एक रात में धर्मेंद्र, नूतन और रेहमान ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं l इस बारे में जानकारी देते हुए वरिष्ठ पत्रकार इतिहासकार जयप्रकाश उत्तराखंडी ने बताया कि 1968 मे बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र की फिल्म दुल्हन एक रात की शूटिंग मसूरी के गांधी चौक,सवाय होटल लाल टिब्बा में विभिन्न लोकेशनों में सूट की गई थी जब फिल्म रिलीज हुई तब मसूरी के उन दृश्यों को भी फिल्म में दर्शाया गया था जिनको शूटिंग के दौरान शूट किया गया था l बताया कि फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र एक बार ही 1967 में फिल्म दुल्हन एक रात की शूटिंग के लिए ही मसूरी आए थे इस फिल्म में उनके साथ नूतन और रहमान ने मुख्य भूमिका निभाई थीl
इस बारे में जानकारी देते हुए मसूरी के इतिहासकार जयप्रकाश उत्तराखंडी ने कहा कि जहां तक मुझे याद है बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र साल 1966 में मसूरी लंबे समय तक मसूरी प्रवास में रहे थे।उस साल मसूरी-देहरादून के कथानक पर आधारित फिल्म ‘दुल्हन एक रात की” शूटिंग लगभग एक महिने मसूरी में चली थी।
इस फिल्म के हीरो धर्मेन्द्र और हीरोइन नूतन थी।फिल्म के दूसरे प्रमुख कलाकार सुप्रसिद्ध कामेडियन जानी वाकर और खलनायक रहमान और अपने दौर की चर्चित अभिनेत्री और मशहूर हीरोइन मुमताज की बड़ी बहन मल्लिका थी।
इस फिल्म की पूरी यूनिट सेवाय होटल में ठहरी थी।फिल्म की शूटिंग माल रोड, राधा भवन,कंपनी गार्डन और लंढौर समेत कई जगहों पर लगभग एक महिने चली थी।
मुझे याद है धर्मेंद्र अक्सर शाम को कभी कभार माल रोड पर क्वालिटी रेस्टोरेंट या मैजेस्टिक सिनेमा(आज का रिट्ज) के निकट मसूरी में उस जमाने के ख्याति प्राप्त दंत चिकित्सक डाक्टर सचदेवा के घर आते थे,जहां अक्सर नूतन भी पहले से मौजूद होती थी।
घोड़े पर बैठे कामेडियन जानी वाकर का एक गाना..’किसी का कुछ खो गया है..’ लायब्रेरी बाजार में करीब दो दिन फिल्माया गया था,उन दिनों मेरा घर लायब्रेरी बाजार में था।मुझे याद है धर्मेंद्र शूटिंग के दौरान यूनिट से अलग कुर्सी लगाकर धूप सेंकते नजर आते।
‘दुल्हन एक रात की’ 1967 में मसूरी के पिक्चर पेलेस में लगी,करीब 15 दिन चली थी।फिर कुछ दिनों बाद यह फिल्म ‘कैपीटल’ सिनेमाघर में लगी। कभी अंग्रेजी फिल्मों के लिए मशहूर कैपीटल सिनेमाहाल माल रोड पर हैक्मन होटल के निचले तल पर होता था।
इस बारे में भाजपा के वरिष्ठ नेता मदन मोहन शर्मा ने बताया कि 1967 में दुल्हन एक रात की शूटिंग मसूरी में हुई थी इस दौरान फिल्म की यूनिट मसूरी के सवाय
होटल में रुकी हुई थी जहां पर उन्हें फोटो ग्राफ्स
खींचने के लिए बुलाया गया था तब वह दुन स्टूडियो संचालित किया करते थेl
संपादक: देव उनियाल
