November 6, 2026

सुमित्रा भवन क्षेत्र सीवर लाइन न होने से क्षेत्र वासियों को हो रही भारी परेशानी

सुमित्रा भवन क्षेत्र सीवर लाइन न होने से क्षेत्र वासियों को हो रही भारी परेशानी
मसूरी।
Devendra Uniyal
लाइब्रेरी से मोती लाल नेहरू मार्ग जाने वाले क्षेत्र के सुमित्रा भवन स्टेट में आज तक सीवर लाइन न पड़ने से करीब दो सौ परिवारों को खतरा पैदा हो गया है। घरों में बनाये गये शॉक पिट से पानी का रिसाव होने से इस क्षेत्र में भूमि धंस रही है, लोगों को डर है कि कहीं जोशीमठ वाला हाल न हो जाय, लेकिन पेयजल निगम इस ओर बार बार कहने पर भी ध्यान नहीं दे रहा है।
स्थानीय निवासी बलबीर सिंह कंडारी ने कहा कि सुमित्रा भवन क्षेत्र में ढेड सौ से अधिक परिवार है लेकिन यहां पर सीवर लाइन न बिछने से यह क्षेत्र लगातार धंस रहा है, जिससे लोगों में भय व्याप्त है व विभाग के प्रति आक्रोश बढ रहा है। उन्होंने कहाकि पूर्व में एक बार यहां लाइन बिछी थी लेकिन उसके बाद उसे उखाड दिया गया व दुबारा यहां पर लाइन नहीं बिछी। अब हाल यह है कि लोगां ने अपने घरों में छोटे छोटे शॉकपिट बनाये है जिससे पानी रिसने से जमीन धंस रही है व लगातार खतरा बढ रहा है।  कुलदीप रावत ने कहाकि पूर्व में जब जैन अधिशासी अभियंता थे तब यहां कार्य हुआ था लेकिन उसे आगे नहीं बढाया गया जिसके कारण इस क्षेत्र में सीवर लाइन नहीं है न ही कोई विभाग का अधिकारी  आये न ही आस पास के क्षेत्र की सीवर लाइन ने जोडा गया है इस क्षेत्र में करीब दो सौ परिवार सीवर लाइन से वंचित है व अपने घरों में बनाये गये शॉकपिट से काम चला रहे है जिसके पानी रिसने से जमीन धंस रही है व लगातार खतरा बढ रहा है व आपदा की संभावना बढ गयी है इस ओर अधिकारियों को ध्यान देना होगा। इस संबंध में क्षेत्रीय सभासद पवन थलवाल ने कहा कि सुमित्रा भवन में सीवर की समस्या विकट है, पेयजल निगम ने इस क्षेत्र को छोड दिया गया है बार बार पेयजल निगम के अधिकारियों को अवगत कराया है व कहा कि अगर ध्यान नहीं दिया गया तो यह क्षेत्र जोशीमठ की तरह समस्या हो सकती है। उन्होंने कहाकि वह केवल आश्वासन देते हैं, कभी भी बडा हादसा हो सकता है पानी का रिसाव होने से भूमि का कटाव हो रहा है। कहा कि सुमित्रा भवन की लाइन तीन क्षेत्र में डिवाइड कीजिए, अभी तक उन्होंने सर्वे के बारे में भी नहीं बताया। विभाग ने जो मेन लाइन पंप हाउस मेकनन तक बिछाई लेकिन उसे अभी तक मेन लाइन से नहीं जोड़ा गया वहीं हुसैन गंज में भी कई लोगों को छोडा गया है यही हाल दुर्गा अपार्टमेंट का है वहा भी आधी अधूरी लाइन बिछी है जबकि विभाग से कहाकि नौ मंजिला मंदिर से उसके नाले से सीवर लाइन ले जाये ताकि दुर्गा अपार्टमेंट की समस्या समाप्त हो सके। जल संस्थान व जल निगम में आपसी तालमेल की कमी है, मेकनन पंप हाउस से सीवर लाइन बिछायी जो जल संस्थान से सीवर लाइन का विरोध किया जबकि पहले यह जानकारी होनी चाहिए थी कि वहां पर पानी का टैक है उस लाइन को बदलने में पांच से छह माह लगेंगे। ऐसे में सुमित्रा भवन दुर्गा भवन व भंडारी निवास के लोग तब तक सीवर की समस्या से जूझते रहेंगे। विभाग बडे हादसे की प्रतीक्षा कर रहा है पूरे वार्ड में सीवर की समस्या बनी है, विभागी अधिकारी इसका सर्वे करें ताकि इस ओर कार्य हो सके। बोर्ड की पहली बैठक में भी यह बात रखी गयी थी इस वार्ड में पानी की भी समस्या है, लेकिन अभी तक ज्वाइंट सर्वे आज तक नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि अगर शीघ्र कार्य न किया गया तो उग्र आंदोलन किया जायेगा। इस संबंध में जल निगम के
 सहायक अभियंता महेंद्र सिंह मनराल ने कहाकि यह क्षेत्र छूट गया था जिस पर शीघ्र कार्य शुरू करवा दिया जायेगा।

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।

You may have missed