June 21, 2026

शहर में हो रहे बड़े निर्माण कार्यों पर आखिर कब होगी कार्रवाई मसूरीl

शहर में हो रहे बड़े निर्माण कार्यों पर आखिर कब होगी कार्रवाई
मसूरीl
Devendra Uniyal
शहर में हो रहे अवैध निर्माण कार्यों के खिलाफ भले ही एमडीडीए सीज  की कार्रवाई क्यों ना कर रही हो लेकिन ये करवाई ना काफी है एमडीडीए
केवल छोटे निर्माण कार्यों पर कार्रवाई करने तक ही सीमित होकर रह गई है बड़े निर्माण कार्यों पर केवल  चालान की कार्रवाई कर इति श्री की जा रही है कई निर्माण कार्यों की शिकायत एमडीडीए में की गई है लेकिन बावजूद इसके निर्माण कार्य जारी है एमडीडीए
 द्वारा उक्त निर्माण कार्यों के खिलाफ कोई भी कार्यवाही नहीं की जा रही है जिससे विभाग की कार्यशैली पर भी सवाल या निशान लगे लाजमी  जिसको  लेकर स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश व्याप्त है l
इस बारे में स्थानीय निवासी सुनील वह राजेंद्र ने बताया कि एमडीडीए
  केवल गरीब लोगों पर ही कार्रवाई कर रहा है बड़े निर्माण कार्यों पर कोई भी कार्रवाई नहीं हो रही है एमडीडीए की दोहरी नीति से गरीब लोग खासे परेशान हैं जिसको लेकर अब स्थानीय निवासियों को  धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है l
उन्होंने बताया कि गरीब लोग अगर एक कमरा भी बना ले तो उसको एमडीडीए द्वारा तुरंत सीज किया जा रहा है लेकिन मसूरी में 5 से  7 मंजिला बिल्डिंग तक बन गई है लेकिन एमडीडीए द्वारा इन के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है जिसको लेकर वह शीघ्र ही स्थानीय निवासियों के साथ  जिलाधिकारी से मुलाकात करेंगे वह इस संबंध में विस्तार से जानकारी देंगे और जरूरत पड़ी तो आंदोलन भी करेंगेl
गौरतलब है कि मसूरी की माल रोड सहित बड़े होटलों में निर्माण कार्य चल रहे हैं जिसको लेकर एमडीडीए में शिकायतें भी दर्ज की गई हैं लेकिन शिकाय तो के बाद भी बड़े निर्माण कार्यों पर एमडीडीए कोई भी

कार्यवाही करने के लिए तैयार नहीं हैl

सबसे ज्यादा निर्माण कार्य माल रोड .भंडारी निवास. बीके स्टेट. टिहरी बस अड्डे झड़ी पानी बलौंगंज. अपर माल रोड. किष्किंधा बालांसार क्षेत्र में किया जा रहे हैंl