March 7, 2026

दुुकानदार ने दुकान के आगे रोड के गढढे को भरा ताकि दुर्घटना से बचा जा  सके 

0

दुुकानदार ने दुकान के आगे रोड के गढढे को भरा ताकि दुर्घटना से बचा जा

सके
मसूरी।
Devendra Uniyal
पिक्चर पैलेस से लंढौर जाने वाले मार्ग पर आये दिन गढढों में स्कूटी सवार चोटिल हो रहे है, लेकिन नगर पालिका प्रशासन को कई बार कहने पर भी गढढे नहीं भरे जाने पर स्थानीय दुकानदार ने अपने दुकान के सामने गढढे का स्वयं सिमेंट बजरी लाकर भरवाया ताकि आये दिन होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
स्थानीय दुकानदार विशाल शाह ने बताया कि उनकी दुकान के आगे गढढा होने से आये दिन यहां पर स्कूटी सवार गिर कर चोटिल हो रहे है। उन्होंने बताया कि आये दिन यहां पर दुर्घटना हो रही है और आज भी एक स्कूटी सवार गिरते गिरते बचा, व कई दिनों से देख रहे है जिस पर अच्छा नहीं लग रहा था तब उन्होंने स्वंय गढढे को भरने का निर्णय लिया व उसे सीमेंट बजरी लाकर भर दिया। उन्होंने कहाकि शहर की समस्याओं के लिए बोर्ड को चुना है लेकिन न ही सभासद व पालिका अधिशासी अधिकारी और न ही पालिकाध्यक्ष इस ओर ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने कहाकि रोज इसी रोड से पालिका सभासद, अधिशासी अधिकारी व पालिकाध्यक्ष जाते है लेकिन उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया उन्हें छोटे छोटे कार्याे पर ध्यान देना चाहिए व इन गढढों को भरना चाहिए ताकि किसी के चोट न लगे। इस संबंध में पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहाकि उन्होंने पिक्चर पैलेस से लंढौर जाने वाली सड़के के टेंडर कर दिये है जो शीघ्र बनायी जायेगी अगर गढढों में दुर्घटना हो रही है तो पहले गढढे भरवाये जायेंगे।
+ posts

संपादक: देव उनियाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *