रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मसूरी के लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी पहुंचे.प्रशिक्षु आईएएस. आईएफएस अधिकारियों को करेंगे संबोधित
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मसूरी के लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी पहुंचे.प्रशिक्षु आईएएस. आईएफएस अधिकारियों को करेंगे संबोधित

मसूरीl
Devendra Uniyal
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मसूरी के लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी पहुंचे जहां पर वे
100वे फाउंडेशन कोर्स के समापन कार्यक्रम में
भाग लेंगेl
शुक्रवार शाम 4:15 बजे करीब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हेलीकॉप्टर से पोलो ग्राउंड पहुंचेl
पोलो ग्राउंड पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी. पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी. भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत कियाl इसके बाद वे सड़क मार्ग से एलबीएस अकादमी पहुंचे जहां पर अकादमी के डायरेक्टर ने उनका स्वागत कियाl
जहां से सड़क मार्ग होते हुए वह एलबीएस अकादमी पहुचें जहां पर अकादमी के डायरेक्टर ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया l
उनके मसूरी दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैंl
मसूरी एसडीएम राहुल आनंद से लेकर तमाम आला अधिकारी सुबह से ही पोलो ग्राउंड में डटे हुए थे. इसके साथ ही एलबीएस अकादमी के मुख्य डेट से लेकर पोलो ग्राउंड तक चपे चपे पर पुलिस के जवान तैनात रहे पोलो ग्राउंड पूरी तरह से छावनी में तब्दील थाl
मिली जानकारी के अनुसार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मसूरी के लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में आयोजित 100वे फाउंडेशन कोर्स के समापन कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस दौरान में वे अकादमी में वरिष्ठ अधिकारियों को संबोधित करेंगे इस मौके पर प्रशिक्षु आईएएस. आईएफएस अधिकारियों के साथ-साथ थल सेना, वायु सेना और नौसेना के अधिकारी भी शामिल होंगेl वहीं शनिवार दोपहर 2:00 बजे करीब अकादमी से वापस लौटेंगे
संपादक: देव उनियाल
