November 5, 2026

रैंटल स्कूटियों पर कार्रवाई, पार्किंग.  20 स्कूटियां की सीज  मसूरी। 

रैंटल स्कूटियों पर कार्रवाई, पार्किंग.  20 स्कूटियां की सीज
मसूरी।

Devendra Uniyal

नगर प्रशासन, उत्तराखंड संभागीय परिवहन विभाग, नगर पालिका के तत्वाधान में अवैध रैटल स्कूटी संचालन व पार्किंग के खिलाफ एसडीएम राहुल आनंद के नेतृत्व में औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया, जिसमें अवैघ पार्किग व रैंटल स्कूटियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गयी व लाइब्रेरी गाड़ीखाना में अवैध पार्किग 20 रैंटल स्कूटीयां चीज सीज कर दीl

 वहीं पिक्चर पैलेस लंढौर रोड से भी लगभग दो दर्जन रैंटल स्कूटियों को जब्त किया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से रैंटल स्कूटी संचालकों में हड़कंप मच गया।

सोमवार को एसडीएम के नेतृत्व में अवैध रैंटल स्कूटियों की पार्किग व अवैल रैंटल स्कूटी संचालन के खिलाफ अभियान चलाया गया। लाइब्रेरी स्थित नगर पालिका  की संपत्ति पर जिसमें पहले डिस्पेंसरी थी पर रैटल स्कूटी पार्किंग पर कार्रवाई शुरू की गयी तो पता चला कि नगर पालिका ने ही तीन माह के लिए पार्किंग दी थी जिसकी समय सीमा भी समाप्त हो चुकी है। जिस पर वहां खडी बीस स्कूटियों का चालान कर जब्त किया गया व पूरी पार्किग को सील कर दिया गया। इसके बाद पिक्चर पैलेस लंढौर मार्ग पर अवैध रैंटल स्कूटी पार्किग व अवैध रूप से चलायी जा रही स्कूटियों के खिलाफ कार्रवाई की गयी व करीब दो दर्जन स्कूटियों को जब्त किया गया। इस संबंध में एसडीएम राहुल आनंद ने कहा कि लंबे समय से शिकायतें मिल रही थी कि रैंटल स्कूटियां संचालकों द्वारा कई
अनियमितताएं की जा रही है व पार्किग अन्य स्थान पर व स्कूटी लंढौर रोड, जीरो प्वांइट व पिक्चर पैलेस लंढौर मार्ग पर खडी की जा रही है
 जिसके कारण यातायात बाधित होता है व लोगों को परेशानी होती है। उन्होंने बताया कि पशु चिकित्सालय के समीप अवैध रैंटल स्कूटी पार्किंग चलायी जा रही है, जिस पर वहां खडी स्कूटियों सहित पार्किग को सीज किया गया व उनके निरस्तीकरण व ब्लैक लिस्ट करने की कार्रवाई की जायेगी। वहीं उन्होंने स्पष्ट कहा कि जो भी रैटल स्कूटी अन्यत्र जगह मिलेगी, व लाइसेंस लेते समय जो संख्या व स्थान बताया गया अगर वहां स्कूटी नहीं होगी तो कार्रवाई की जायेगी व लाइसेसं निरस्त कर मुकदमा दर्ज करवाया जायेगा।, उन्होंन स्पष्ट यह भी कहाकि जब तक पूरी मसूरी की सड़कों को सुचारू व व्यवस्थित न कर दे तब तक ताबड़तोड कार्रवाई जारी रहेगी। इस मौके पर एआरटीओ पर्वतन पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि जो रैंटल स्कूटी क्षमता से अधिक की संख्या में संचालन किया जा रहा है व जो पार्किग स्थल दिखाया गया है वहां से संचालित न कर अन्यत्र स्थान से संचालित किया जा रहा है जिसके कारण रोड पर जाम की स्थिति बन रही है इसी के तहत एसडीएम के तत्वाधान में कार्रवाई की व इस मौके पर अवैध पार्किग स्थल भी मिले जहां से रैंटल स्कूटी संचालित की जा रही थी उसके कई के कागज भी पूरे नहीं थे उनके चालन कर सीज किया गया व पार्किग को भी सीज किया गया। उन्होंने कहा कि अभियान निरंतर जारी रहेगा व जिनके चालान किए गये उनकी पार्किंग न होने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि पांच वाहनों का परमिट दिया जाता है उससे पहले निरीक्षण किया जाता है लेकिन बाद में संख्या बढा दी जाती है। उन्होंने कहाकि स्कूटियों का संचालन उसी पार्किग से किया जाना चाहिए जहां का लाइसेंस मिला है। इस मौके पर एमडीडीए के अवर अभियंता अनुराग नौटियाल, नगर पालिका के कर अधीक्षक अनिरूद्ध चौधरी, गोविंद सिंह नेगी, पुलिस, नगर पालिका व एआरटीओ की टीम मौजूद रही।

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।

You may have missed