November 5, 2026

गोल्डन लायनेस हिल्स ने नेत्ररोग शिविर लगाया, 125 का परीक्षण व 8 के होगे आपरेशन

मसूरी।

Devendra Uniyal

गोल्डन लायनेस क्लब मसूरी हिल्स एवं हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट के तत्वाधान में निःशुल्क नेत्र रोग परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 125 लोगों ने नेत्र रोग का परीक्षण करवाया व निःशुल्क दवा वितरित की गयी वहीं 8 नेत्र रोगियो को जिनको मोतियाबिंद है उनका आपरेशन हिमालयन अस्पताल में निःशुल्क करवाया जायेगा वहीं 25 लोगों को चश्में दिए गये।
श्री राधाकृष्ण मंदिर सभागार में आयोजित नेत्र रोग परीक्षण शिविर में गोल्डन लायनेस अध्यक्ष जीएल अनुपम हांडा ने बताया कि यह शिविर विशेष कर स्कूली छात्र छात्राओं, व रिक्शा व बोझा श्रमिकों के साथ ही सामान्य जन के लिए लगाया गया है। उन्होंने कहा कि मसूरी में आंखों का अस्पताल न होने से लोगों को नेत्र रोग के लिए देहरादून जाना पड़ता है ऐसे में जरूरतमंद लोग नहीं जा पाते जिनके लिए गोल्डन लायनेस क्लब मसूरी हिल्स ने हिमालयन अस्पताल के सहयोग से नेत्र रोग परीक्षण शिविर लगाया है इसमें जिन लोगों के भी मोतियाबिंद है उनका आपरेशन हिमालयन अस्पताल में निःशुल्क किया जायेगा व उनके लाने ले जाने व खाने की भी व्यवस्था की जायेगी ताकि किसी को परेशानी न हो। शिविर में हिमालयन अस्पताल नेत्र रोग विशेषज्ञ डा.छावी गर्ग, डा. सुबोध गुप्ता, तकनीकि विशेषज्ञ शिल्पी, शिवानी व अस्पताल के प्रशासक मनोज कुमार वर्मा ने सहयोग किया। क्लब सचिव अंबुज अग्रवाल ने शिविर में आये सभी नेत्र रोगियों, चिकित्सकों व नेत्र रोग परीक्षण करवाने आये लोगों का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि शिविर में 125 लोगों का परीक्षण किया गया, जिसमें आठ के मोतियांबिंद होने पर उनका निःशुल्क आपरेशन करवाया जायेगा, शिविर में नेत्र रोगियों को दवा वितरित की गयी व 25 लोगों को चश्मे दिए गये।
इस मौके पर गोल्डन लायनेस अध्यक्ष अनुपम हांडा, सचिव अंबुज अग्रवाल, निमाकांत, शशि रावत, निशु गुप्ता, वंदना विरमानी, नूतन, काम्या गुप्ता,आरती छावड़ा, पूनम जुनेजा,रूबी गर्ग आदि मौजूद रहे।

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।

You may have missed