November 5, 2026

14 दिसंबर दिल्ली कूच को लेकर कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं  का आहवान किया  

14 दिसंबर दिल्ली कूच को लेकर कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं  का आहवान किया

मसूरी।
Devendra Uniyal
 14 दिसंबर को दिल्ली में राष्ट्रीय कांग्रेस के तत्वाधान में आयोजित चुनाव एवं भाजपा के वोट चोरी के विरोध में रामलीला मैदान में होने वाली रैली में शामिल होने को लेकर पछवादून कांग्रेस अध्यक्ष संजय किशोर व संयोजक मंडल के सदस्य आलेंद्र शर्मा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले व पत्रकार वार्ता आयोजित की व कहा कि इस रैली में पूरे उत्तराखंड से 25 हजार से अधिक कार्यकर्ता दिल्ली जायेंगे।
इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष पछवादून संजय किशोर ने कहा कि 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में वोट चोर गददी छोड़ के तहत विशाल रैली का आयोजन राहुल गांधी व राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में पछवादून से कार्यकर्ता शामिल होगे वहीं पूरे उत्तराखंड से 25 हजार से अधिक कार्यकर्ता दिल्ली रैली में शामिल होने जायेंगे।उन्होंने कहा कि आगामी उत्तराखंड में चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस में बड़ा बदलाव किया गया है व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल बने है, चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह व मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष हरक सिंह रावत बनाये गये है व कार्यकर्ता उत्साह में है व प्रदेश के सभी जिलाध्यक्ष भी मैदान
मे आ गये है, प्रदेश कार्यकारणी का विस्तार किया जायेगा व जनता की समस्याओं को लेकर लड़ाई लडी जायेगी व 2027 में कांग्रेस की सरकार बनेगी व जनता को मंहगाई व भाजपा की जन विरोधी नीति से निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि बारबार पेपर लीक हो रहे है, महंगाई व भ्रष्टाचार चरम पर है। इस मौके पर रैली के संयोजक आलेद्र शर्मा ने कहाकि 14 दिसंबर की रैली में लाखों लोग शामिल हो रहे है, उत्तराखंड से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जायेगें व आम जनता का भी आहवान किया जा रहा है कि इस रैली में प्रतिभाग करें। उन्हांने कहा कि जनता सतर्क रहे कि उनका वोट न कटे वहीं एसआईआर के माध्यम से वोट काटे जायेंगे इस पर नजर रखें। भाजपा सरकार जनता को गुमराह करने के लिए मतदाता सूची में मतदाताओं के नामों को काट रही है या उन्हें दूसरे क्षेत्रो में डाल रही है ताकि उसे पता न लग सके चुनाव के समय अंतिम प्रकाशन किया जाता है व उसके बाद एडिशनल लिस्ट भी आती है लेकिन उसमें किसके नाम कटे किसके जोड़े गये प्रत्याशी को पता नहीं होता वह अपने नामांकन में व्यस्त रहता है। उन्होंने यह भी कहा कि मतदाता के दो जगह नाम नहीं होने चाहिए,एसआईआर में कई खामिंयां है, जो भारत का नागरिक है व संविधान ने अधिकार दिया है तो उसका वोट होना चाहिए।
इस मौके पर पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता. पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, पीसीसी सदस्य उपेंद्र थापली, महेशचंद, महिमानंद, राजेश मल्ल, अजीज अहमद, सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।

You may have missed