November 6, 2026

रोटरी ने रायला कार्यशाला के तहत विभिन्न विषयों की जानकारी छात्र छात्राओं को दी

रोटरी ने रायला कार्यशाला के तहत विभिन्न विषयों की जानकारी छात्र छात्राओं को दी
मसूरी।
Devendra uniyal
रोटरी मसूरी के तत्वाधान में रोटरी यूथ लीडरशिप अवार्ड्स – शील्ड रायला का आयोजन मसूरी गर्ल्स इंटर कॉलेज में किया गया जिसमें दो विद्यालयों आरएन भार्गव इंटर कालेज व मसूरी गर्ल्स इंटर कालेज के 110 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें युवाओं में नेतृत्व क्षमता को विकसित करना व कौशल को बेहरत बनाना है।
रोटरी यूथ लीडरशिप अवार्ड्स, रायला रोटरी इंटरनेशनल द्वारा आयोजित युवाओं के लिए एक नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम है, जो 14-30 वर्ष की आयु के युवाओं को चरित्र और नेतृत्व कौशल विकसित करने का अवसर देता है। यह कार्यक्रम रोटरी क्लबों द्वारा विभिन्न रूपों में आयोजित किया जाता है, जिसमें शिविर और कार्यशालाएँ शामिल हैं, और इसका उद्देश्य युवा नेताओं और प्रतिभाओं को तैयार करना है। रायला युवाओं को नेतृत्व के गुणों को विकसित करने और अपने कौशल को बेहतर बनाने में मदद करता है, यह कार्यक्रम छात्रों के चरित्र और सामाजिक कौशल को मजबूत करता है और इसमें नैतिक नेतृत्व, सामाजिक न्याय और विविधता जैसे विषयों पर इंटरैक्टिव सत्र, कौशल विकास, और रचनात्मक प्रस्तुतियाँ शामिल होती हैं, रायला में युवा साथी और समुदाय के अनुभवी नेताओं के साथ जुड़ते हैं और नए दोस्त बनाते हैं। इसी क्रम में रोटरी मसूरी द्वारा आज एक दिवसीय रायला रोटरी यूथ लीडरशिप अवार्ड्स 2025, शील्ड मसूरी गर्ल्स इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित किया गया जिसमें प्रदेश स्तर से आए विशेषज्ञों द्वारा आपदा प्रबंधन, भूकंप, अग्नि, धरती धंसने खिसकने, बाढ़ आदि के बारे में जागरुक किया गया, नयी मोटर व्हीकल ऐक्ट की जानकारी दी गयी, साइबर क्राइम से बचने और बचाने के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी, नशीले पदार्थों से दूर रखकर औरों को जागरुक करना और बचने के रास्ते के बारे में चर्चा हुई आदि। रोटरी का लक्ष्य है की युवाओं में ज्यादा से ज्यादा जानकारी हो जिससे वह बेहतर नागरिक बनकर देश का नाम रोशन कर सकें। इस मौके पर विशेषज्ञ मास्टर ट्रेनर राजू सहाय, सुशील सिंह कैंतुरा आपदा प्रबंधन, डॉक्टर फराह अहमद खान  नशा उन्मूलन, संभागयीय परिवहन अधिकारी पपनई मोटर व्हीकल ऐक्ट, पुलिस साइबर क्राइम से गिरीश, अमित रावत, व संयोगिता रावत ने छात्र छात्राओं को अपने विषय पर जानकारी दी। इस मौके पर रोटरी अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, मसूरी गर्ल्स इंटर कालेज की प्रधानाचार्या प्रभा थपलियाल, मनोरंजन त्रिपाठी, रजत अग्रवाल, अश्विनी मित्तल, शैलेन्द्र करनवाल आदि मौजूद रहे।

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।

You may have missed