June 21, 2026

मसूरी में बदला मौसम का मिजाज ठंड बढ़ी .लोग गर्म कपड़ों में आए नजर

  1. मसूरी में बदला मौसम का मिजाज ठंड बढ़ी .लोग गर्म कपड़ों में आए नजर
    मसूरी।

    Devendra Uniyal

    पर्यटन नगरी में अचानक मौसम खराब होने से कड़ाके की सर्दी शुरू हो गयी। विगत दिनों से ठंड के साथ अच्छी धूप खिली होने के कारण ठंड का इतना असर नहीं था, लेकिन मौसम के अचानक करवट बदलने .आसमान में बादल छाने
    शहर में  सर्द हवाएं चलने से कड़ाके की ठंड शुरू हो गयी।
    शनिवार को पर्यटन नगरी मसूरी में अचानक मौसम खराब होने व आसमान में बादल छाने से कड़ाके की सर्दी शुरू हो गयी, कड़ाके की सर्दी में लोग जरूरी कार्य से ही घरों से निकल रहे है, दिन में दुकानदार हीटर सेंक कर गुजारा कर रहे हैं l
    वही शाम के समय नगर पालिका द्वारा शहर के चौक चौराहो पर अलाव की व्यवस्था की गई है जहां पर पर्यटकों के साथ ही स्थानीय निवासी आग
    सेकर ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैंl
    इन दिनों मसूरी घूमने आये पर्यटक ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों की खरीददारी कर रहे है, व गर्म कपड़े पहन कर मसूरी के मौसम का आनंद ले रहे हैं।
    इस मौके पर दिल्ली से मसूरी आई पर्यटक सिमरन ने बताया कि यहां पर काफी ठंडा हो गया है जिससे उन्हें गर्म कपड़ों की खरीदारी करनी पड़ रही है हालांकि वह गर्म कपड़े पहनकर यहां के सर्द मौसम का आनंद उठा रही हैl