केंद्रीय मंत्री मनसुख एल० मांडविया निजी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे मसूरी
मसूरी l
Devendra Uniyal
केंद्रीय मंत्री मनसुख एल० मांडविया, सांसद अनिल बलोनी, सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए मसूरी पहुंचे,l
पोलो ग्राउंड पहुंचने पर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी. पूर्व पालिका अध्यक्ष ओपी उनियाल. मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया l

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय मंत्री मनसुख
एल० मांडविया को ज्ञापन भी प्रेषित कियाl
ज्ञापन में बताया गया कि मसूरी में कोई भी खेल का मैदान उपलब्ध नहीं है।
खेल स्टेडियम बनाने के लिए लोग काफी बार मांग कर चुके हैं। शहर में स्टेडियम नहीं होने के कारण खिलाड़ियों को अभ्यास करने के लिए देहरादून या इधर-उधर जाना पड़ता है।
खिलाड़ियों को आर्मी व अन्य डिफेंस की तैयारी के लिए सड़कों पर ही दौड़ना पड़ता है जो कि उनके लिए ठीक नहीं है। खेलों के लिए बुनियादी ढांचा एवं सुविधाओं के अभाव में खेल प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर नहीं मिल रहा है। ऐसे में क्षेत्र की खेल प्रतिभाएं दम तोड़ रही हैं।
मसूरी में भिलाडु स्तिथ प्रस्तावित खेल भूमि पर एक विश्व स्तरीय क्रिकेट ग्राउंडखेल मैदान स्टेडियम बनाने हेतु केंद्र सरकार द्वारा विशेष परिस्तिथियों में इसका अधिग्रहण कर इसका संचालन किया जाये।
मसूरी में सर्वे ऑफ इंडिया की भूमि पर सर्वे ग्राउंड मसूरी के नागरिकों के लिये हर समय, बिना किसी रोक टोक निःशुल्क उपलब्ध हो इसके लिये यह मैदान सर्वे ऑफ इंडिया से मसूरी नगर पालिका को हस्तांतरित हो।
मसूरी में मौसम की परिस्तिथियों को देखते हुए एक भव्य ऑल वेदर इनडोर स्टेडियम का निर्माण हो नगर पालिका भूमि पर जिसका लाभ मसूरी के समस्त नागरिकों को मिल सके।
मसूरी में समय समय पर विश्व प्रख्यात खेल और दौड़ समारोह करवाने के प्रयास हो जिनकी मेजबानी उत्तराखंड सरकार और मसूरी नगर पालिका संयुक्त रूप से करे जिससे की खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के साथ-साथ मसूरी की अर्थव्यवस्था को भी सहारा मिले।
उत्तराखंड के समस्त दिव्यांग खिलाड़ियों के उत्थान के लिये व्यापक कार्य योजना का गठन।मसूरी में विश्व स्तरीय हाई लैंड ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना की जाएl
ज्ञापन की प्रतिलिपि उनके द्वारा सांसद अनिल बलूनी सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत को भी थी दी गई l
इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल .
पर पालिका अध्यक्ष ओपी उनियाल. मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल .अरविंद सेमवाल अनीता धनाई.
कमला थपलियाल.विधायक प्रतिनिधि रमेश खंडूरी.
विजय रमोला. गुड मोहन राणा. मदन मोहन शर्मा मौजूद रहेl