November 6, 2026

टीवीसी कमेटी द्वारा वेंडर जोन के लिए गलत लोगों का चयन करने पर रेहड़ी पटरी कमजोर वर्ग समिति ने किया विरोध प्रदर्शन

टीवीसी कमेटी द्वारा वेंडर जोन के लिए गलत लोगों का चयन करने पर रेहड़ी पटरी कमजोर वर्ग समिति ने किया विरोध प्रदर्शन

मसूरीl
Devendra Uniyal
 रेहड़ी पटरी कमजोर वर्ग समिति ने मालरोड से पटरी हटाने व टीवीसी कमेटी द्वारा वेंडर जोन के लिए गलत लोगों का चयन करने व कई जरूरतमंद को चयनित न करने के विरोध में डा. भीमराव अंबेडकर चौक से शहीद स्थल तक प्रदर्शन कियाl
इस मौके पर समिति के सचिव संजय टम्टा ने कहा कि नगर पालिका में टीवीसी कमेटी की जो बैठक एसडीएम की अध्यक्षता में हुई उससे पटरी व्यवसायी संतुष्ट नहीं है जिसके विरोध में प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि प्रशासन का कहना है कि जो दस हजार कमाता है वह पटरी नहीं लगायेगा, जिन लोगों का नाम होना चाहिए था उनका नाम नहीं है व उसमें आपत्ति लगायी गयी है वहीं कुछ जरूरतमंदों को छोड दिया गया है, प्रशासन बड़े लोगों पर कार्रवाई नहीं करता लेकिन फुटपाथ वालों पर कार्रवाई करता है। उन्होंने कहा कि अगर पटरी वालों की समस्या का समाधान नहीं होगा तो अनिश्चित कालीन धरना दिया जायेगा। इस मौके पर गोविंद नौटियाल ने कहा कि एसडीएम ने आपत्तियों को निस्तारण के लिए बैठक बुलाई लेकिन उन्होंने बीस से अधिक लोगों को एक बार में नहीं आने दिया व अंदर जाकर एसडीएम ने कहा कि किसी भी स्रोत से दस हजार की आय है वह नहीं बैठेगा
 वहीं यह भी कहा कि मालरोड पर किसी को भी नहीं बैठने दिया जायेगा पालिका ने स्थान चिन्हित कर दिए है वही पर पटरी लगेगी। उन्होंने कहा कि दस हजार से गुजारा नहीं हो सकता, विरोध करना हमारा मौलिक अधिकार है, अगर इस मामले में भूख हडताल भी करनी पडेगी तो वह तैयार हैं। उन्होंने पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी पर आरोप लगाया कि पालिका में मौजूद होने के बाद भी वह पटरी वालों से नहीं मिली, जबकि जनता ने उन्हें चुना है, जिससे पटरी वालों में हताशा है।
इस दौरान पटरी वालों के समर्थन में पूर्व पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता भी उतर गयेl
  उन्होंने कहा कि पटरी वालों ने बुलाया जिस पर वह आये है। उन्होने कहा कि वर्तमान बोर्ड न कार्य कर रही है न करना चाहती है।जब कि उन्हें जनता ने जनादेश दिया। उन्होंने कहा कि जब वह पूर्व बोर्ड में नगर पालिका अध्यक्ष थे तब उनके द्वारा वेडर जोन का टेडर करा लाइब्रेरी में कार्य शुरू किया गया  था तो इन्होंने ही राजनीतिक भेदभाव करते हुए कार्य रूकवाया, जिसकी दोषी वर्तमान नगर पालिका है। लेकिन उसके बावजूद उन्हें मालरोड से उजाड़ कर अन्यत्र बसा रहे है, 15 साल का कोई मानक नहीं है, जो बाद में आये उन्हें भी शामिल किया गया हैl
 उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी में वेडर जोन मालरोड से दस फीट नीचे बनाया जाना था। सवाल उठता है कि आखिर बोर्ड कौन चला रहा है, आश्चर्य है कि अपने लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए 15 साल वालों को हटा कर छह माह वालों को रखा गया है। उन्होंने कहा कि बोर्ड कौन चला रहा है, किसके होटल की संडक बनी है, किसके कहने पे वेंडर को हटाया जा रहा है किसके कहने पे टेडर हो रहे है, सबको पता है लेकिन कोई  बोलने को तैयार नहीं हैl
इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता, कांग्रेस नेत्री सोनिया आंनद रावत, समिति के अध्यक्ष राम किशन राही, रामपाल, गीता, बलबीर सिंह, संगीता सेमवाल, सहित बड़ी संख्या में पटरी वाले मौजूद रहे।

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।

You may have missed