March 7, 2026

उत्तराखंड के गांधी बडोनी पर बन रही डाक्यूमेंट्री पर गीत के दृश्य फिल्मायें गये

0

उत्तराखंड के गांधी बडोनी पर बन रही डाक्यूमेंट्री पर गीत के दृश्य फिल्मायें गये


मसूरी।
Devendra Uniyal
 पर्वतीय गांधी इन्द्रमणि बडोनी के जीवन पर बन रही डाक्यूमेंट्री फ़िल्म उत्तराखंड के जननायक इन्द्रमणि बडोनी पर गीत ’कु होलु पर नृत्य के दृश्य सहित अनेक दृश्य मालरोड स्थित शहीद स्थल पर फिल्माए गए।
उत्तराखंड के गांधी इंद्रमणि बडोनी की 100 वीं जयंती पर विशेष रूप से बन रही यह डाक्यूमेंट्री फ़िल्म बडोनी की 100 वीं जयंती पर मसूरी विन्टर लाइन कार्निवाल में दिखाई जाएगी। फ़िल्म का मुहूर्त शाट क्लैप पूर्व पालिका अध्यक्ष मनमोहन सिहं मल्ल और सामाजिक कार्यकर्ता गिरीश  ढौडियाल ने शहीद स्थल पर दिया। फ़िल्म के निर्देशक प्रदीप भण्डारी, नृत्य निर्देशक अरविंद नेगी, कैमरामैन शिव अरोड़ा तथा कलाकारों में प्रमिला नेगी, पायल नेगी, कमलेश भण्डारी, सुनीता तैलवाल, किरण नौडियाल, राम प्यारी डोभाल, प्रभा बर्तवाल, राजेश्वरी नेगी, माया चौहान, आंशिक रावत आदि ने बडोनी पर बने गीत पर नृत्य के दृश्य फिल्मायें गये। इस अवसर पर बडोनी मंच के अध्यक्ष पूरण जुयाल, राज्य आन्दोलनकारी कमल भण्डारी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
+ posts

संपादक: देव उनियाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *