November 6, 2026

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत उतरे पटरी वालों के समर्थन मे दिया धरना

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत उतरे पटरी वालों के समर्थन मे दिया धरना
मसूरी।
मालरोड पर बैठने वाले पटरी व्यवसायियों का चिन्हीकरण कर अन्यत्र विस्थापन करने में बरती जा रही धांधली के विरोध में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली, पीसीसी सदस्य उपेंद्र थापली, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने पटरी वालों को समर्थन देते हुए शहीद स्थल पर धरना दिया।
इस मौके पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत शहीद स्थल पर आये व शहीदों को नमन करने के बाद पटरी वालों के समर्थन में धरने पर बैठ गये। इस मौके पर उन्होंने कहा कि  वह पटरी वालों के समर्थन में आये है अगर इन्हें बलपूर्वक हटाया जायेगा तो आंदोलन किया जायेगा, सड़क जाम करने से लेकर गिरफतारी देंगे। उन्होंने कहा कि वेंडर्स को जहां उनकी आजीविका ठीक से चले उन्हें वहां पर विस्थापित किया जाए, जिसमें लाइब्रेरी में वेडर जोन बनाने को मुख्यमंत्री धामी ने कहा था। उन्होंने कहाकि अगर वेंडर्स से समस्या हो रही है तो नये वेडर्स क्यों आ रहे हैं। जहां ग्राहक जायेगा वहां वेडर जायेगा। व तात्कालिक तौर पर यहां से उन्हें न हटाया जाय, ठंड में कहा जायेंगे भले ही कार्निवाल के समय वेडर न बैठें। उन्होंने कहा कि भाजपा अधिकारियों पर दबाव बनाती है, भाजपा ने कभी गरीबों के बारे में नहीं सोचा, उत्तराखंड  गरीब लोगो की आजीविका के लिए बनाया है। उन्होंने कहा कि हमारा नैतिक कर्तव्य है कि वेंडर्स की सुरक्षा करें व उचित सुझावों को आगे बढायें व अपर मालरोड में नये वैडिंग जोन बनाये। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के लोग रावण के वंशज है जिनमें अंहकार है। उन्होंने मंत्री गणेश जोशी के बेरोजगार के तंज पर कहा कि ईश्वर उन्हें भी ऐसा मौका दे ताकि वह भी बेरोजगार बने। उन्होंने मनरेगा का नाम बदलने पर भी विरोध किया व कहा कि पूरे देश में आंदोलन करेगे गांधी भारत की आत्मा है व जब काग्रेस सरकार में आयेगी तो उनके नाम पर दर्जनों योजनाएं बनायेंगे। उन्होंने कहा वेंडर्स का संघर्ष आजीविका का संघर्ष है। उन्होंने कहा कि राज्य में जितनी महत्व पूर्ण जमीने है भाजपा ने उन्हें गैर उत्तराखंडियों को दी जा रही है। इस मौके पर हेहडी पटरी समिति के अध्यक्ष राम किशन राही व महामंत्री गोविदं नौटियाल ने कहा कि पटरी वालों के विस्थापन में भारी धांधली की जा रही है व उन्हें मालरोड से हटा कर अन्यत्र विस्थापित किया जा रहा है वहीं कई लोग जो जरूरतमंद हैं उनके नाम काटे गये है व कई ऐसे लोगों के नाम जोड़े गये है जो जरूरतमंद नहीं है। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि पटरी वालों के साथ नगर पालिका अन्याय कर रही है जिसे बर्दास्त नही किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस मौके पर मनरेगा का नाम बदलने सहित कई मामलों पर विरोध किया व कहा कि कांग्रेस हमेशा से गरीबों के साथ रही है व आगे भी रहेगी। इस मौके पर संदीप साहनी, सोनिया आंनद रावत, मनीष गौनियाल, महेश चंद्र, नागेद्र उनियाल, कामिल अली, सहित बड़ी संख्या में पटरी वाले मौजूद रहे।

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।

You may have missed