November 6, 2026

विंटर लाइन कार्निवाल से पहले शहर की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

मसूरीl
Devendra Uniyal
:विंटर लाइन कार्निवाल के सफल आयोजन को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी नगर पालिका सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में शहर की साफ-सफाई, शौचालयों की बदहाल स्थिति, सजावट और कार्निवाल की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
मंत्री गणेश जोशी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि हर हाल में 24 दिसंबर तक शहर के सभी शौचालयों की दशा सुधारी जाए, उनमें बिजली, पानी और नियमित सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि कार्निवाल के दौरान पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने बड़े मोड़ पर आधुनिक शौचालय निर्माण के साथ-साथ कार्निवाल अवधि में शहर के विभिन्न हिस्सों में सचल स्वच्छ शौचालय लगाने के भी निर्देश दिए।
बैठक में मंत्री के समक्ष शहर के शौचालयों की बदहाल स्थिति का मामला उठाया गया, जिस पर उन्होंने नगर पालिका अधिकारियों को कड़ी हिदायत देते हुए समयसीमा के भीतर कार्य पूरा करने को कहा।
उत्तराखंड के कलाकारों और व्यंजनों को प्राथमिकता
मंत्री जोशी ने कहा कि इस बार विंटर लाइन कार्निवाल में एक-दो बड़े कार्यक्रमों को छोड़कर अधिकांश कार्यक्रम उत्तराखंड के स्थानीय कलाकारों के होंगे। साथ ही फूड फेस्टिवल में भी उत्तराखंड के पारंपरिक व्यंजनों को प्राथमिकता दी जाएगी।
उन्होंने एसडीएम राहुल आनंद से कार्निवाल की तैयारियों, शहर की सजावट और व्यवस्थाओं की पूरी जानकारी ली। इस दौरान मंत्री ने कार्निवाल के ब्रोशर का लैपटॉप पर निरीक्षण किया और निर्देश दिए कि इसे शीघ्र छपवाकर व्यापक स्तर पर वितरित किया जाए तथा कार्निवाल का प्रचार-प्रसार बड़े पैमाने पर किया जाए।
बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, एसडीएम राहुल आनंद, अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन, रजनीश डोबरियाल, कोतवाल देवेंद्र चौहान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।

You may have missed