November 5, 2026

विंटर लाइन कार्निवल के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के रही धूम

विंटर लाइन कार्निवल के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के रही धूम
मसूरीl
Devendra Uniyal
विंटर लाइन कार्निवल के तहत गुरुवार  को दूसरे दिन प्रातः 8 बजें नेचर फोटोग्राफी, ट्रेकिंग कंपनी बाग से धोबीघाट तक की गईl
इसके साथ ही जार्ज एवरेस्ट में कार्टोग्राफी म्युजियम में मसूरी के इतिहास को दिखाया गया, दोपहर एक बजे कंपनी बाग में दिनेश सजवाण ग्रुप सांस्कृतिक प्रस्तुति दी l
गांधी चौक पर 11बजे प्रातः कविता रावत ग्रुप की सांस्कृतिक प्रस्तुति हुई 12.30 बजे जय बद्रीनाथ आजीविका समूह ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी व 2बजे तमाशा बैंड की प्रस्तुति हुई l
इसी कड़ी में दोपहर 12 बजे लंढौर चौक में अर्जुन सेमलियाट
ने सांस्कृति प्रस्तुति दी, दो बजे सुनीता नेगी ग्रुप ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति पेश कीl
वहीं टाउन हाल में सूफिया नाइट विदं राकिंग पहाड़ी सांग, छह बजे मिजाज बैंड प्रस्तुति, आठ बजे रोहन भारद्वाजएवं करिश्माशाह ने एक से बढ़कर एक गाने की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्र मुग्ध  कर दियाl
शहीद स्थल पर नहीं हो पाई कार्यक्रमों की प्रस्तुति
पर्यटन नगरी मसूरी में विंटर लाइन कार्निवल के दूसरे दिन शहीद स्थल झूला घर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम नहीं हो पाए यहां पर रेडी पटरी कमजोर वर्ग समिति द्वारा अपनी मांगों को लेकर पिछले चार दिनों से धरना प्रदर्शन किया जा रहा है जिसके चलते उन्होंने यहां पर कार्यक्रम नहीं होने दिया पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन वह धरने पर ही डटे रहे l
बाद में नगर पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन भी पहुंचे लेकिन उन्होंने उनकी भी एक न सुनी वह धरने पर ही बैठ गए इसके बाद झूला घर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को रद्द करना पड़ा जिससे लोक कलाकारों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा और उन्हें अपने कार्यक्रम अन्यत्र देने पड़ेl
झूला घर पर सुबह 11:00 बजे  लोक गायिका कुसुम नेगी ग्रुप का सांस्कृतिक प्रोग्राम होना था लेकिन 1:00 बजे तक भी प्रोग्राम शुरू नहीं हो पाया जिससे लोक कलाकारों में भी भारी आक्रोश देखने को मिला उनका कहना था कि जब मंच पहले से ही बुक था तो फिर यहां पर कार्यक्रम करने के लिए क्यों दिया गया इससे कलाकारों का मनोबल टूटता हैl
. वही किताब घर में गढ़वाल सभा की ओर से भस्मासुर नृत्य नाटिका का शानदार मंचन किया गया जिसे देखकर दर्शक भी भावुक हो गएl
 नाटक में भस्मासुर का किरदार प्रमिला नेगी .भोले शंकर .शांति रावत विष्णु भगवान कुसुम बिष्ट. मोहिनी रूप लक्ष्मी उनियाल ने अदा कियाl
 वही शाम 4:00 बजे लोक गायिका कुसुम नेगी ग्रुप द्वारा किताब घर में एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति पेश की गई जिसे देखकर दर्शक भी मंत्र मुग्ध हो गए इस दौरान पर्यटकों ने भी कार्यक्रम का जमकर आनंद उठाया  l
 इस मौके पर लक्ष्मी उनियाल प्रमिला नेगी कुसुम बिष्ट ने कहा कि उनका प्रोग्राम झूला घर में 1:00 बजे होना था लेकिन झूला घर में पटरी वालों ने कार्यक्रम नहीं होने दिया जिसके बाद वह गढ़वाल टेरिस आए वहां पर भी कार्यक्रम नहीं हुआ. जिसके बाद उन्हें किताब घर में आकर अपना प्रोग्राम देना पड़ा जिससे उन्हें भारी परेशानी हुई प्रशासन को कार्यक्रम करने के लिए पहले से ही व्यवस्था करनी चाहिए थीl इस तरह की अव्यवस्था से कलाकार अपने को ठगा सा महसूस कर रहे हैंl पहले भी कार्यक्रम होते थे लेकिन इस तरह के कार्यक्रम पहली बार देखने को मिले हैंl
वही लोग गाय का कुसुम बिष्ट ने कहा कि वे 11:00 बजे झूला घर पर पहुंच गई थी लेकिन 2:00 बजे तक भी उनका कार्यक्रम शुरू नहीं कराया गया इस तरह की व्यवस्था पहली बार देखने को मिली जहां पर कलाकारों ने अपने को ठगा सा महसूस कियाl

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।

You may have missed