March 6, 2026

पटरी वालों ने लगाया नगर पालिका पर भेदभाव करने का आरोप

0
पटरी वालों ने लगाया नगर पालिका पर भेदभाव करने का आरोप

मसूरी।
Devendra Uniyal
 पटरी व्यापारियों का अनिश्चितकालीन  धरना प्रदर्शन शहीद स्थल झूला घर पर छठे दिन भी जारी रहा इस दौरान पटरी व्यापार संगठन के महासचिव संजय टम्टा ने नगर पालिका परिषद मसूरी पर उनके द्वारा चलाई जा रही गोल्फ कार्ट को सीज करने का आरोप लगाया गया वहीं शहीद स्थल पर शौचालय चलाने वाले को भी हटा दिया।
पटरी व्यवसायियों की लड़ाई लड़ रहे रेहडी पटरी समिति के सचिव संजय टम्टा ने कहा कि नगर पालिका ने उनकी गोल्फ कार्ट सीज कर दी। उनका कहना था कि पटरी वालों के हक की लड़ाई लड़ने पर पालिका परिषद ने उनके खिलाफ बदले की भावना से कार्रवाई की है। जबकि गोल्फ कार्ट का संचालन वह अपना रिक्शा जमा करने के बाद कर रहे थे जिस पर उनका हक छीन लिया गया। उन्हांने कहाकि लड़ाई जारी रहेगी व आंदोलन को और तेज किया जायेगा। इस मौके पर पर्यावरण मित्र कोमल कुमार ने कहा कि शहीद स्थल पर वह शौचालय का संचालन करते है उनका शौचालय वापस ले लिया गया है जबकि उनका परिवार उसी से पलता है व अच्छी सफाई रखते हैं। पालिका कहती है कि या तो शौचालय चलाओ या पटरी लगाओ। वहीं दूसरी ओर रेहडी पटरी व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल नगर पालिका अधिशासी अधिकारी से मिलने गया। इस संबध में पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने कहा कि जो 14 गोल्फ कार्ट आवंटित की गयी थी उसमें शर्त थी कि जो गोल्फ कार्ट चलायेगा वहीं चलायेगा व उनका लाइसेस होगा। गत दिवस एक गोल्फ कार्ट जब्त की गयी जिसमें जिसके नाम थी वह नहीं चला रहा था वह नहीं था। यह स्पष्ट है कि गोल्फ कार्ट जिनकों दी गयी उन्ही को चलानी है किसी और को नहीं ।
+ posts

संपादक: देव उनियाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *