मसूरी l
Devendra Uniyal
पर्यटन नगरी मसूरी में नया साल धूमधाम से मनाया गया देर रात तक माल रोड पर पर्यटकों की अच्छी खासी भीड़ जुटी रहीl देर रात को पर्यटकों ने आतिशबाजी कर पुराने साल को विदा किया और आने वाले नए साल की सभी को शुभकामनाएं दीl
इसके साथ ही शहर के चौक चौराहों के साथ ही मुख्य मार्गों पर पुलिस बल तैनात रहाl
पर्यटन नगरी मसूरी में नए साल पर अधिकांश होटलों में 40 से 50 फ़ीसदी तक ही बुकिंग है l
इस बारे में मसूरी होटल एसोसिएशन के महासचिव अजय भार्गव ने बताया कि इस साल नया साल सप्ताह के बीच में पढ़ने के कारण बुकिंग में 50 फ़ीसदी तक की कमी आई है l
उन्होंने बताया कि दूसरा कारण बर्फबारी ना होना और तीसरा कारण मसूरी में ट्रैफिक जाम को लेकर पर्यटक दुविधा में हैl जिससे चलते भी बुकिंग में 40% की कमी आई हैl
बताया कि पिछले साल होटलों में 80 से 90% तक की बुकिंग थीl
वही होटल रमाडा के जनरल मैनेजर हर्षमण सेमवाल ने बताया कि नए साल पर होटल में 60 फीसदी तक की बुकिंग है जबकि पिछले साल तक होटल दो दिनों तक पैक रहाl बताया कि 2 से 3 जनवरी को होटल में 70 से 80 % तक बुकिंग हैl
वही होटल विष्णु पैलेस के एमडी रामकुमार गोयल ने बताया कि पिछले साल नए साल पर दो-तीन दिनों तक होटल पैक रहा लेकिन इस बार नया साल
सप्ताह के बीच में पडने के कारण होटल में 60% तक बुकिंग है उम्मीद है कि देर रात तक 10% तक बुकिंग में और बढ़ोतरी होगीl
वही नए साल को लेकर पुलिस शान द्वारा ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया हैl
इस बारे में प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि नए साल को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा ट्रैफिक को लेकर प्लान तैयार किया गया है इसके साथ ही पर्यटक वाहनों को खड़े करने के लिए पार्किंग चयनित की गई है l
साथ ही सार्वजनिक जगह पर शराब पीने व हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस की पेनी निगाह रहेगीl
वहीं एसडीएम राहुल आनंद ने बताया कि नए साल को लेकर पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए गए हैंl
के साथ ही होटल संचालकों को भी 10:00 बजे तक ही डीजे बजाने. के निर्देश दिए गए हैंl