March 6, 2026

अब आंखो के आपरेशन मसूरी उपजिला चिकित्सालय में शुरू. नहीं जाना पडेगा देहरादून

0
अब आंखो के आपरेशन मसूरी उपजिला चिकित्सालय में शुरू. नहीं जाना पडेगा देहरादून
मसूरी।

Devendra Uniyal

उप जिला चिकित्सालय लंढौर में मोतियांबिंद के आपरेशन शुरू हो गये है, अब मसूरी वासियों को आपरेशन कराने देहरादून के चक्कर नहीं काटने पड़ेगे। पहले दिन एक बुजुर्ग का सफल मोतियाबिंद का आपरेशन नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. नेहा पांगती ने कियाl
इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में अस्पताल के सीएमएस डा. खजान सिंह चौहान ने कहा कि अस्पताल में ओटी का संचालन लगातार किया जा रहा है व आपरेशन हो रहे हैं लेकिन आंखों का आपरेशन अस्पताल के इतिहास में पहली बार किया गया। जिसका लाभ अब मसूरी की जनता को यहीं पर मिलेगा व उन्हें बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने इसके लिए मंत्री गणेश जोशी व पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी का विशेष धन्यवाद किया कि उनके प्रयासों से अस्पताल में लगातार सुविधाएं बढ रही हैं। इस मौके पर नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. नेहा पांगती ने कहा कि पहली बार यहां पर आंखो का सफल आपरेशन किया गया है, पहले उपकरणों की कमी के कारण आपरेशन नहीं हो पा रहे थे लेकिन अब उपकरण आ गये है व मसूरी के लोकल नेत्र रोगी बहादुर सिंह की बांये आंख का आपरेशन किया गया वहीं आगे सभी प्रकार के आपरेशन किए जायेगे जो सुविधा जिला अस्पताल में है वह सभी सुविधाएं यहां पर हो गयी है। इस मौके पर नेत्र रोगी बहादुर सिंह ने कहा कि उन्होंने यहां आपरेशन किया व इतना बढिया आपरेशन हुआ कि उन्हें पता ही नहीं चला कि कब आपरेशन हो गया।
+ posts

संपादक: देव उनियाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *