November 6, 2026

बुरांसखंडा में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार बहुउद्देशीय शिविर,17  समस्याओं का मौके पर किया निस्तारण

बुरांसखंडा में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार बहुउद्देशीय शिविर,17  समस्याओं का मौके पर किया निस्तारण
मसूरी।
Devendra Uniyal
 कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के बुरांसखंडा में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार, प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत आयोजित बहुउद्देशीय शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंत्री ने शिविर में 29 विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया। शिविर में सूचना के बाद न आने वाले अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश भी मंत्री  ने दिए।
शिविर के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महिला कल्याण विभाग के लाभार्थियों को महालक्ष्मी योजना एवं किशोरी किट प्रदान की, जबकि उद्यान विभाग के लाभार्थियों को निःशुल्क बीज वितरित किए। मंत्री ने कहा कि सरकार की मंशा है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शिविर में 48 शिकायतें एवं समस्याएं गंभीरता से सुनीं। जिसमें 17 समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निर्देश दिए गए। इस दौरान शिविर में कुछ विभागों के सक्षम अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए मंत्री ने एसडीएम को एक दिन का वेतन काटने के निर्देश भी दिए। मंत्री जोशी ने कहा कि क्षेत्र में नेटवर्क की समस्या के कारण कुछ मामलों के समाधान में दिक्कतें सामने आईं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि 16 जनवरी को सुवाखोली में भी बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक आमजन को इसका लाभ मिल सके। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश सरकार “जनता की सरकार, जनता के द्वार” के संकल्प को साकार करते हुए न्याय पंचायत स्तर पर सीधे जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रही है। उन्होंने चलचला गांव में ग्रामीणों की मांग पर सामुदायिक भवन तथा बुरांसखंडा में उद्यान विभाग के सचल दल केंद्र की स्थापना की घोषणा भी की। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान शासन-प्रशासन और आमजन के बीच सेतु का कार्य कर रहा है और यह कार्यक्रम प्रदेश में सुशासन, संवेदनशीलता और त्वरित समाधान का सशक्त माध्यम बन चुका है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार का संकल्प है कि कोई भी व्यक्ति योजनाओं और सेवाओं से वंचित न रहे तथा जनता के विश्वास के साथ सेवा, सुशासन और विकास का कार्य निरंतर किए जा रहे है।। इस अवसर पर राज्यमंत्री देवेंद्र भसीन, नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया व कहा कि प्रदेश सरकार जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं का समाधान करने, ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं का लाभ देने का कार्य कर रही है। शिविर में विभिन्न विभागों के स्टाल भी लगे थे जिनका ग्रामीणों ने लाभ लिया। इस मौके पर एसडीएम राहुल आनन्द, ग्राम प्रधान ऊषा देवी, अनुज कौशल, सुंदर सिंह पयाल, पूरण कोहली, ब्रह्म दत्त जोशी, मोहन सिंह नेगी, राम सिंह, गोविंद सिंह राणा, एसीएमओ डा. प्रदीप राणा, अधिशासी अभियंता जल संस्थान अमित कुमार, अधिशासी अभियंता विद्युत डीएस बिष्ट, एसडीओ मसूरी वन प्रभाग डा. उदय गौड, भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, उपाध्यक्ष विजय बिंदवाल, महामंत्री नरेंद्र मेलवान, सहित कई लोग उपस्थित रहे।

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।

You may have missed