March 6, 2026

मकर संक्राति पर सनातन धर्म मंदिर सभा की ओर से प्रसाद किया वितरित 

0

मकर संक्राति पर सनातन धर्म मंदिर सभा की ओर से प्रसाद किया वितरित

  1. मसूरी।
Devendra Uniyal
पर्यटन नगरी मसूरी में मकर संक्राति के मौके पर श्री सनातन धर्म मंदिर सभा की ओर से खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मंदिर के द्वार पर खिचडी का प्रसाद वितरित किया गया l
मकर संक्राति पर एकादशी पड़ने के कारण चावल का प्रयोग वर्जित होने के कारण एक दिन बाद लोगों ने  घरों में खिचडी बनायी व खिचडी का वितरण किया। इसी कड़ी में सनातन धर्म मंदिर सभा लंढौर की ओर से मंदिर के मुख्य द्वार पर खिचडी वितरित की गयी जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर बताया गया कि खिचडी प्रसाद की सेवा भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल के माध्यम से की गयी थी जिस पर मंदिर समिति की ओर से उनका आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, वैभव तायल, मनोज अग्रवाल, राजकुमार, जगजीत कुकरेजा, संदीप अग्रवाल, रमन गुप्ता, गोगा भाई, अतुल अग्रवाल, आयुष बंसल आदि मौजूद रहे।
+ posts

संपादक: देव उनियाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *